फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Terror Attack: 'शहबाज शरीफ ने निंदा क्यों नहीं की?' इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने अपने ही PM पर दागे सवाल

Thu, 24 Apr 2025 11:21 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

22 अप्रैल को अपने ट्वीट में कनेरिया ने कहा था, 'पहलगाम में एक और क्रूर हमला। बांग्लादेश से लेकर बंगाल और कश्मीर तक, एक ही मानसिकता हिंदुओं को निशाना बनाती है। लेकिन 'धर्मनिरपेक्ष' और न्यायपालिका इस बात पर जोर देते हैं कि हमलावर 'उत्पीड़ित अल्पसंख्यक' हैं। पीड़ितों को न्याय मिलना चाहिए।'
विज्ञापन
दानिश कनेरिया और शहबाज शरीफ - फोटो : ANI/Danish Kaneria Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम में आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई। इनमें दो विदेशी नागरिक भी शामिल थे। इस हमले की दुनियाभर में निंदा हो रही है। हालांकि, पाकिस्तानी राजनायिक या पाकिस्तानी क्रिकेटर की ओर से इस हमले की निंदा को लेकर कोई पोस्ट नहीं आया है। इसी कड़ी में पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया ने अपने ही प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ पर सवाल दागे हैं। उन्होंने कहा है कि अगर पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान का हाथ नहीं है तो शहबाज ने अब तक इसकी निंदा क्यों नहीं की है। दानिश कनेरिया पाकिस्तान टीम में शामिल चुनिंदा हिंदू खिलाड़ियों में से एक रहे। उन्होंने हिंदू होने की वजह से टीम में भेदभाव और धमकियों के बारे में खुलकर बात की थी। अब उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कई ट्वीट किए हैं।
विज्ञापन




Pahalgam Terror Attack: पाकिस्तान से खेल संबंध समाप्त करने की मांग, सचिन-कोहली ने भी आतंकी हमले पर जताया शोक 
विज्ञापन

कनेरिया ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए
22 अप्रैल को अपने ट्वीट में कनेरिया ने कहा था, 'पहलगाम में एक और क्रूर हमला। बांग्लादेश से लेकर बंगाल और कश्मीर तक, एक ही मानसिकता हिंदुओं को निशाना बनाती है। लेकिन 'धर्मनिरपेक्ष' और न्यायपालिका इस बात पर जोर देते हैं कि हमलावर 'उत्पीड़ित अल्पसंख्यक' हैं। पीड़ितों को न्याय मिलना चाहिए।' इसके बाद किसी देवान सचल नाम के एक्स यूजर के पोस्ट पर उन्होंने जवाब दिया था। सचल ने लिखा था, 'भारत पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकवाद को प्रायोजित करता है.... शायद भारतीय RAW टीम कर्मा से सीख ले सकती है।' इसके जवाब में कनेरिया ने लिखा, 'बलूच लोगों की पीड़ा के लिए जिम्मेदार लोगों के साथ खड़े होने के लिए आपको शर्म आनी चाहिए। भारत के खिलाफ झूठे आरोप फैलाने के लिए आपको शर्म आनी चाहिए। आप हमारे समुदाय के मूल्यों का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं। किसी भी रूप में आतंकवाद का बचाव करना अपमानजनक है।'



'आतंकी लगातार हिंदुओं पर हमला करते हैं...'
फिर कनेरिया ने एक और पोस्ट करते हुए लिखा, 'ऐसा क्यों है कि आतंकी कभी स्थानीय कश्मीरियों को निशाना नहीं बनाते, बल्कि लगातार हिंदुओं पर हमला करते हैं...चाहे वे कश्मीरी पंडित हों या पूरे भारत से आए हिंदू पर्यटक? क्योंकि आतंकवाद, एक विचारधारा का पालन करता है और पूरी दुनिया इसकी कीमत चुका रही है।' कनेरिया ने फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीनेटर बिल हैगर्टी के ट्वीट को रीट्वीट भी किया है। इसके बाद बुधवार को एक और पोस्ट में कनेरिया ने लिखा, 'अगर पाकिस्तान की पहलगाम आतंकी हमले में कोई भूमिका नहीं है, तो प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अभी तक इसकी निंदा क्यों नहीं की? आपकी सेना अचानक हाई अलर्ट पर क्यों है? क्योंकि आप अंदर से सच्चाई जानते हैं। आप आतंकवादियों को पनाह और पोषण दे रहे हैं। शर्म आनी चाहिए आपको।'





Gautam Gambhir: आतंकी संगठन 'ISIS कश्मीर' ने भारतीय कोच गंभीर को दी जान से मारने की धमकी, पुलिस से की शिकायत

'भारतीय मुसलमान नाराज क्यों हो जाते हैं...'
कनेरिया ने बुधवार को फिर एक पोस्ट में लिखा, 'जब भी मैं कुछ ट्वीट करता हूं तो कुछ भारतीय मुसलमान नाराज क्यों हो जाते हैं? वाकई में उत्सुक हूं... बस पूछ रहा हूं।' इसके बाद तजल नूर नाम के एक्स यूजर ने लिखा, 'मुझे समझ नहीं आता कि तुम कहां से हो। तुम पाकिस्तान में खाते हो, पाकिस्तान के लिए खेलते हो, पाकिस्तान क्रिकेट से मशहूर हो गए हो। और अब पाकिस्तान के खिलाफ बोल रहे हो। शर्म आनी चाहिए तुम्हें।' इस पर जवाब देते हुए कनेरिया ने लिखा, 'मैं पाकिस्तान या उसके लोगों के खिलाफ नहीं बोल रहा हूं। पाकिस्तान की आवाम ने आतंकवाद के हाथों सबसे ज्यादा नुकसान उठाया है। वे ऐसे नेतृत्व के हकदार हैं जो शांति के लिए खड़ा हो, न कि ऐसा जो आतंकवादियों को पनाह दे या जब निर्दोषों की हत्या हो तो चुप रहे।'

विज्ञापन

'मैं मानवता के साथ खड़ा हूं, बुराई के साथ खड़े न हों'
कनेरिया ने लिखा, 'मैंने एक बार गर्व के साथ पाकिस्तान की जर्सी पहनी थी। मैंने क्रिकेट के मैदान पर अपना पसीना और खून बहाया। लेकिन अंत में मेरे साथ पहलगाम हमले के पीड़ितों से अलग व्यवहार नहीं किया गया। केवल हिंदू होने के कारण निशाना बनाया गया। आतंकवाद को सही ठहराने वालों पर शर्म आनी चाहिए। हत्यारों को बचाने वालों पर शर्म आनी चाहिए। मैं सच्चाई के साथ खड़ा हूं। मैं मानवता के साथ खड़ा हूं। और मुझे विश्वास है कि पाकिस्तान के लोग भी ऐसा ही करते हैं। उन्हें गुमराह न करें। बुराई के साथ न खड़े हों।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें