फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिरयानी के लिए तरस रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी, सैलरी कटने के डर से नहीं दे रहे फिटनेस टेस्ट

Thu, 09 Jan 2020 11:17 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : ट्विटर
हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने अनुबंधित खिलाड़ियों के लिए नई गाइड लाइन जारी की थी। चेतावनी दी गई थी कि टीम प्रबंधन द्वारा निर्धारित फिटनेस मानकों पर खरा उतरना होगा और ऐसा नहीं करने की स्थिति में उनके मासिक वेतन से 15 प्रतिशत राशि काट ली जाएगी। अब इस फरमान का असर पाकिस्तानी क्रिकेटर्स पर साफ तौर पर देखा जा सकता है।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
फिटनेस टेस्ट देने पहुंचे पाकिस्तानी क्रिकेटर्स - फोटो : ट्विटर
दरअसल, पीसीबी ने फिटनेस टेस्ट के लिए 6 और 7 जनवरी को 19 खिलाड़ियों को बुलाया था, लेकिन सिर्फ नौ खिलाड़ी ही फिटनेस टेस्ट में शामिल हुए। इनकी रिपोर्ट भी बोर्ड ने अभी जारी नहीं की। फिटनेस टेस्ट शामिल न होने वाले खिलाड़ियों ने अलग-अलग बहाने बनाए हैं। माना जा रहा है कि सैलरी कटने के डर से ही कई खिलाड़ी टेस्ट देने कराची नहीं आए।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : instagram
विश्व कप में खराब प्रदर्शन और फिर घरेलू सीरीज में श्रीलंका से मिली मात के बाद नए कोच मिसबाह-उल-हक ने कई नए नियम टीम पर लागू किए थे। खिलाड़ियों की फिटनेस सुधारने के लिए ही उन्होंने बिरयानी और मिठाई खाने पर रोक लगा दी थी।

4 of 6
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड - फोटो : ट्विटर
नए फिटनेस कार्यक्रम के तहत जरूरी न्यूनतम फिटनेस हासिल करने में असफल रहने पर खिलाड़ियों के मासिक वेतन से 15 प्रतिशत राशि काट लेने का प्रावधान है, जबकि बार-बार ऐसा करने की स्थिति में उस खिलाड़ी का ग्रेड घटा देने का भी फैसला लिया गया था।
विज्ञापन

5 of 6
सरफराज अहमद - फोटो : ट्विटर
कराची में दो दिन चले फिटनेस टेस्ट में खुद टेस्ट कप्तान अजहर अली ही मौजूद नहीं थे। बांग्लादेश प्रीमियर लीग खेल रहे मोहम्मद आमिर, वहाब रियाज और शादाब खान भी कराची नहीं पहुंचे। बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी, इमाम उल हक, आबिद अली, असद शफीक, शान मसूद, मोहम्मद अब्बास, इमाद वसीम और पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ही इसमें शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड - फोटो : ट्विटर
पीसीबी ने सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट में ए,बी और सी कैटेगरी बनाई हैं। इनमें कुल 19 खिलाड़ी हैं। इनको बोर्ड अलग-अलग वेतन देता है।

केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ी:कैटेगरी ए: बाबर आजम, सरफराज अहमद, यासिर शाह।
कैटेगरी बी: असद शफीक, अजहर ली, हारिस सोहेल, इमाम उल हक, मोहम्मद अब्बास, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी।
कैटेगरी सी: आबिद अली, हसन अली, फखर जमां, इमाद वसीम, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रिजवान, शान मसूद, उस्मान शिनवारी, वहाब रियाज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें