वायरल हो रही क्लिप बिग बॉस के अगले एपिसोड का प्रोमो है। जिसमें श्रीसंथ कहते हैं, मैं पूरी घटना से पर्दा उठाना चाहता हूं। हां, मानता हूं कि मैं बेहद उत्तेजित था। मैं बताता हूं कि उस दौरान हुआ क्या था। मैच के बाद मैं हाथ मिलाने के लिए हरभजन सिंह की ओर बढ़ा। दूसरी ओर से हाथ मिलाने की बजाय भज्जी उल्टे हाथ से जोर से गाल पर मारते हैं। इसे थप्पड़ कह ही नहीं सकते।'