46 दिन और 59 मैचों के बाद आखिरकार आईपीएल-8 की कुल आठ टीमों में से दो सर्वश्रेष्ठ टीम पहुंच गई है। रविवार को इस सीजन के विजेता भी मालूम हो जाएगा। दोनों टीमों में धुरंधरों की कमी नहीं है। इस सीजन में दोनों के बीच तीन मुकाबले हुए है, जिसमें मुंबई दो जीत और एक हार के साथ चेन्नई से आगे है।
पता चल जाएगा कि महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स और रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस में से बाजी किसके हाथ लगेगी। एक तरफ टीम इंडिया के सबसे सफल वनडे कप्तान है दूसरी ओर टीम इंडिया के ही स्टार खिलाड़ी के हाथ में टीम की कमान है। हालांकि पिछले सीजन के अनुभवों को देखे तो चेन्नई का पलड़ा मुंबई से भारी है।
धोनी की कप्तानी में चेन्नई छठीं बार फाइनल में पहुंची है जिसमें दो बार ट्रॉफी भी जीत चुकी है। वहीं, मुंबई तीसरी बार फाइनल की रेस में है। वर्ष 2013 में सचिन तेंदुलकर की अगुआई में मुंबई ने फाइनल में चेन्नई सुपरकिंग्स को मात देकर टूर्नामेंट पर पहली इकलौती खिताबी सफलता हासिल की थी।