फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Team India: टी20 में रोहित-राहुल की जगह कौन होगा नियमित ओपनर? गौतम गंभीर ने लिए इन दो खिलाड़ियों के नाम

Sun, 15 Jan 2023 03:34 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

न्यूजीलैंड सीरीज के लिए ओपनर विकल्प के रूप में भारत के पास ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी और वापसी करने वाले पृथ्वी शॉ हैं। पृथ्वी शॉ को 537 दिनों के बाद भारतीय टीम में चुना गया है।
विज्ञापन
केएल राहुल और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के नियमित कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल दोनों ही न्यूजीलैंड के खिलाफ इस महीने के अंत में शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। रोहित की अनुपस्थिति को लेकर बीसीसीआई की ओर से कोई बयान नहीं आया है। वहीं, राहुल ने निजी कारणों से खुद को अलग किया है। टी20 विश्व कप के बाद से रोहित लगातार तीसरी टी20 सीरीज में नहीं खेलेंगे। न्यूजीलैंड के खिलाफ चुनी गई टीम को देखकर पूर्व ओपनर गौतम गंभीर ने अपनी राय रखी है। उनका मानना है कि टी20 में अब एक नई ओपनिंग जोड़ी दिखेगी।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड सीरीज के लिए ओपनर विकल्प के रूप में भारत के पास ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी और वापसी करने वाले पृथ्वी शॉ हैं। पृथ्वी शॉ को 537 दिनों के बाद भारतीय टीम में चुना गया है। उन्होंने पिछले सीजन में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था। इसके अलावा उन्होंने रणजी ट्रॉफी में तिहरा शतक लगाकर सबका ध्यान खींचा।

भारत-श्रीलंका सीरीज के तीसरे और अंतिम वनडे से पहले स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत में गंभीर से पूछा गया कि क्या पृथ्वी शॉ को टी20 प्रारूप में अधिक समय दिया जाना चाहिए? इस पर गंभीर ने पृथ्वी की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने शॉ को मैच विनर बताया। गंभीर ने कहा, "उन्हें वैसे भी टीम से बाहर नहीं होना चाहिए था क्योंकि जब भी उन्हें मौका मिला है, उन्होंने भारत को विस्फोटक शुरुआत दी है। वह शानदार खिलाड़ी हैं। पृथ्वी, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव टी20 के पूरी तरह ठीक बैठते हैं।''
विज्ञापन


गंभीर ने कहा, ''पृथ्वी के बारे में एक सीरीज से धारणा मत बनाइए। वह युवा हैं, विस्फोटक हैं और मैच विनर हैं। इसलिए उसे अंतिम एकादश में चुनें और उसे लंबा मौका दें।'' टी20 में शुभमन गिल की स्थिति पर अपना गंभीर ने कहा कि इस युवा खिलाड़ी को केवल टेस्ट और वनडे पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने कहा, ''शुभमन गिल को टेस्ट और वनडे क्रिकेट पर ध्यान देने की जरूरत है। पृथ्वी शॉ और ईशान किशन टी20 में आपके नियमित ओपनर बल्लेबाज होने चाहिए।''
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें