इस पद के लिए बीसीसीआई को 28 आवेदन मिले थे जिसमें से चुने गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया। इनमें वेंकटेश प्रसाद, मनोज प्रभाकर, ट्रेंट जॉनस्टन, दिमित्री मास्करेन्हास, ब्रैड हॉज और कल्पना वेंकटाचार शामिल रहे। हालांकि कर्स्टन और रमन को शॉर्टलिस्ट किया गया और बाद में पूर्व भारतीय ओपनर को तरजीह दी गई।