फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019: हो गया खुलासा! इन वजहों के चलते मुंबई इंडियंस ने युवराज सिंह पर लगाया दांव

Fri, 21 Dec 2018 03:50 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
कभी 16 करोड़ में बिकने वाले युवी इस बार अपने बेस प्राइज 1 करोड़ पर ही सिमट गए। बीते मंगलवार को हुई आईपीएल 2019 की नीलामी में उन्हें पहली बार में कोई खरीदार ही नहीं मिला। आखिरकार दूसरे दौर में इस धाकड़ बल्लेबाज पर मुंबई इंडियंस ने भरोसा जताया।
विज्ञापन

2 of 11
बेहद खराब दौर से गुजर रहे युवराज सिंह शायद अपने हालातों से वाकिफ थे। तभी तो नीलामी से ठीक पहले उन्होंने अपना बेस प्राइज 2 करोड़ से घटाकर आधा कर लिया था। 37 वर्षीय युवराज पर दांव लगाने के बाद दो तरह की बातें होने लगी।
विज्ञापन

3 of 11
कुछ लोग ऐसे थे जो खराब फॉर्म और फिटनेस की समस्या से जूझ रहे युवी जैसे बुढ़े शेर को खरीदने के फैसले को गलत ठहराने लगे। वहीं एक बिरादरी ऐसी भी है जो मुंबई इंडियंस के इस कदम की तारीफ करते नहीं थक रही। तर्क है कि मुंबई ने युवी को खरीदकर उनके करोड़ों फैंस का दिल टूटने से बचा लिया।

4 of 11
पूरे घटनाक्रम के बाद अब क्रिकेट जगत में दो बयान तैर रहे हैं। पहला मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी का। जहां उन्होंने बातों-बातों में ही साफ कर दिया कि क्यों उन्होंने युवी को चुनने का फैसला किया। फिर मुंबई इंडियंस से जुड़ने के बाद युवराज सिंह के दिए बयान पर भी गौर करेंगे।
विज्ञापन

5 of 11
नीलामी के बाद आकाश अंबानी ने कहा कि हमारी टीम में काफी युवा हैं। इन युवाओं को मैनेज करने के लिए हमें अनुभवी खिलाड़ियों की जरूरत है, इसलिए हमने लसिथ मलिंगा और युवराज सिंह को अपने साथ लिया हैष पहले राउंड में युवराज को नहीं खरीदे जाने के सवाल पर मुंबई इंडियंस का कहना है- 'हमें अब जाकर अक्ल आई है।' 
विज्ञापन

6 of 11
- फोटो : SELF
मुंबई इंडियंस का कहना है कि युवराज सिंह के नाम लंबी विरासत है, जिसे वे युवाओं के साथ शेयर कर सकते हैं। वे 2011 विश्व कप की विजेता टीम इंडिया का हिस्सा रह चुके हैं। इतना ही नहीं वे विश्व कप में मैन ऑफ द सीरीज रह चुके हैं।
विज्ञापन

7 of 11
आकाश ने कहा कि मलिंगा और युवराज का मुंबई इंडियंस में क्या रोल होगा, वे आप आगे देख पाएंगे। मुझे पूरा भरोसा है कि वे टीम के लिए उपयोगी साबित होंगे। हमने कभी नहीं सोचा था कि ये दोनों बड़े क्रिकेटर अपने बेस कीमत पर बिकेंगे। हम इन्हें अपने साथ जोड़कर काफी खुश हैं। ये दोनों खिलाड़ी इस टी-20 टूर्नामेंट के हर सीजन में खेल चुके हैं। 

8 of 11
मुंबई की टीम में चुने जाने पर युवराज सिंह ने पहले ट्वीट कर खुशी जताई थी। अब उनका एक बयान भी सामने आया है। 'मुंबई मिरर' से बातचीत के दौरान युवराज सिंह ने कहा, 'मुझे इस बात का अंदेशा था कि नीलामी के पहले राउंड में मुझे कोई नहीं खरीदेगा। इसका कारण बेहद साफ है। जब आप एक आईपीएल टीम बना रहे होते हो तो आपकी कोशिश होती है कि टीम में युवाओं को जगह दी जाए। ऐसा समझा जा रहा है कि मैं अपने करियर के अंतिम स्टेज पर हूं। मैं उम्मीद कर रहा था कि दूसरे राउंड के दौरान मुझे खरीदार मिल ही जाएगा।'

9 of 11
युवराज सिंह ने कहा, 'मुझे ऐसा अहसास हो रहा था कि मैं शायद इस सीजन में मुंबई की तरफ से ही खेलूंगा। सच बताऊं तो मैं आईपीएल में इस सीजन में खेलने के लिए मौके का इंतजार कर रहा था। मैं खुश हूं कि मुझे ये मौका मिल गया है। आकाश (अंबानी) ने मेरे बारे में कुछ अच्छी बाते कही हैं। उन्होंने मुझपर विश्वास जताया है, जिससे मैं काफी खुश हूं।

10 of 11
युवराज सिंह ने कहा, 'मुंबई की टीम में मेरे साथ कोच जहीर खान, मेंटर सचिन तेंदुलकर और कप्तान रोहित शर्मा होंगे। मैं उनके साथ काफी क्रिकेट खेल चुका हूं। दोबारा उनके साथ खेलने के मौके का मैं इंतजार कर रहा हूं। जब आपको समर्थन मिलता है तो आपके अंदर अच्छा प्रदर्शन करने का उत्साह भी आता है।'
विज्ञापन

11 of 11
मालूम हो कि इस बार मलिंगा दो करोड़ और युवराज एक करोड़ की बेस प्राइस पर बिके हैं। 37 वर्षीय युवराज को 2015 आईपीएल में 16 करोड़ में खरीदा गया था जबकि 2014 में वह 14 करोड़ में बिके थे, लेकिन इस बार उन्हें दूसरे चक्र की नीलामी में मुंबई ने उनके आधार मूल्य एक करोड़ रुपए में खरीदा। पिछली बार युवराज को किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें दो करोड़ रुपए में खरीदा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें