फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tanveer Sangha: कौन हैं डेब्यू मैच में कहर बरपाने वाले तनवीर सांघा? पिता टैक्सी ड्राइवर, भारत से है रिश्ता

Thu, 31 Aug 2023 06:44 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Who Is Tanveer Sangha: तनवीर को अचानक ही टीम में शामिल किया गया। दक्षिण अफ्रीका पहुंचने के 24 घंटे के अंदर उन्हें मैदान पर उतरना पड़ा। दरअसल, अनुभवी स्पिनर एडम जम्पा के बीमार होने के बाद तनवीर को प्लेइंग-11 में रखा गया। उन्हें कप्तान मिचेल मार्श ने होटल के जिम में बताया कि वह मैच में खेल रहे हैं।
विज्ञापन
तनवीर सांघा - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया ने तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका 111 रन से हराया। डरबन में खेले गए मुकाबले में कंगारू टीम के लिए स्पिनर तनवीर सांघा ने डेब्यू किया। उन्होंने अपने पहले टी20 मैच को यादगार बनाया। तनवीर ने अफ्रीकी टीम के खिलाफ चार ओवर में 31 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए। उन्होंने कप्तान एडेन मार्करम, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स और मार्को यानसेन को पवेलियन भेजा।
विज्ञापन


तनवीर को अचानक ही टीम में शामिल किया गया। दक्षिण अफ्रीका पहुंचने के 24 घंटे के अंदर उन्हें मैदान पर उतरना पड़ा। दरअसल, अनुभवी स्पिनर एडम जम्पा के बीमार होने के बाद तनवीर को प्लेइंग-11 में रखा गया। उन्हें कप्तान मिचेल मार्श ने होटल के जिम में बताया कि वह मैच में खेल रहे हैं। तनवीर ने कप्तान को निराश नहीं किया। करीब दो दशक में ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू टी20 मैच में किसी गेंदबाज का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उनसे पहले 2005 में तेज गेंदबाज माइकल कास्प्रोविच ने 29 रन देकर पहले मैच में चार विकेट लिए थे।

Tanveer Sangha - फोटो : सोशल मीडिया
कौन हैं तनवीर सांघा?
तनवीर का जन्म 26 नवंबर 2001 को सिडनी में हुआ था। उनके पिता का नाम जोगा सांघा और मां का नाम उपनीत है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सिडनी के ईस्ट हिल्स बॉयज हाई स्कूल से पूरी की। तनवीर का रिश्ता भारत से काफी गहरा है। उनके पिता पंजाब के जालंधर के रहने वाले हैं। जोगा सांघा 1997 में ऑस्ट्रेलिया गए थे। वह सिडनी में टैक्सी ड्राइवर हैं। वहीं, उनकी मां उपनीत अकाउंटेंट का काम करती हैं।

अंडर-19 विश्व कप में किया था कमाल
तनवीर ने 12 दिसंबर 2020 को बिग बैश लीग (बीबीएल) के मैच में सिडनी थंडर के लिए पहला टी20 खेला था। हालांकि, उन्होंने पहली बार 2020 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के दौरान प्रशंसकों का ध्यान आकर्षित किया। इस टूर्नामेंट में तनवीर ने 15 विकेट अपने नाम किए थे। बीबीएल में एक प्रभावशाली सीजन के बाद तनवीर को जनवरी 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रांस-तस्मान टी20 सीरीज के लिए पहली बार ऑस्ट्रेलियाई टीम में चुना गया था, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। उसी साल उन्होंने शेफील्ड शील्ड में न्यू साउथ वेल्स के लिए प्रथम श्रेणी में पहला मैच खेला था।
विज्ञापन

तनवीर सांघा - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप में मिल सकता है मौका
तेज गेंदबाज गुरिंदर संधू के बाद तनवीर सीनियर स्तर पर ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय मूल के दूसरे खिलाड़ी हैं। गुरिंदर ने 2015 में दो वनडे मैचों में भाग लिया था। तनवीर ने हाल ही में द हंड्रेड में हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने तीन मैचों में बर्मिंघम फीनिक्स का प्रतिनिधित्व किया था। तनवीर को भारत में 2023 वनडे विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्रारंभिक टीम में भी चुना गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें