फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyansh Arya: आईपीएल नीलामी में 13 गुना ज्यादा दाम पर बिके प्रियांश आर्य, DPL में एक ओवर में लगाए थे छह छक्के

Mon, 25 Nov 2024 07:50 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जेद्दा

सार

इस अनकैप्ड खिलाड़ी के लिए बोली लगी और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच बिडिंग वॉर देखने को मिली। आखिर में पंजाब की टीम कामयाब रही। अब प्रियांश अपनी पावर हिटिंग का इस्तेमाल पंजाब की टीम के लिए करते दिखेंगे।
विज्ञापन
आईपीएल 2025 नीलामी - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2025 के लिए नीलामी में दिल्ली के प्रियांश आर्य को 3.80 करोड़ रुपये की राशि में पंजाब किंग्स की टीम ने खरीदा। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था। यानी उनके मूल्य में करीब 13 गुना की बढ़ोतरी हुई। प्रियांश घरेलू सर्किट में जाना पहचाना नाम हैं। कुछ महीने पहले यानी इसी साल के अगस्त में वह तब सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने दिल्ली प्रीमियर लीग में एक ओवर में छह छक्के लगाए थे।
विज्ञापन


उनकी पावर हिटिंग की तब पूरी दुनिया कायल हुई थी और तभी से यह कयास लगाए जा रहे थे कि वह आईपीएल नीलामी में सबसे महंगे बिक सकते हैं। ऐसा ही हुआ भी। इस अनकैप्ड खिलाड़ी के लिए बोली लगी और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच बिडिंग वॉर देखने को मिली। आखिर में पंजाब की टीम कामयाब रही। अब प्रियांश अपनी पावर हिटिंग का इस्तेमाल पंजाब की टीम के लिए करते दिखेंगे।

प्रियांश आर्य - फोटो : Twitter
23 साल के प्रियांश ने युवराज सिंह के उस कारनाम को दोहराया जो 2007 टी20 विश्व कप में देखने को मिला था। वह दिल्ली प्रीमियर लीग में एक ओवर में लगातार छह छक्के जड़ने वाले पहले बल्लेबाज हैं। यही नहीं, एक ओवर में छह छक्के जड़ने का कमाल करने वाले वह तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने थे। इससे पहले ये रिकॉर्ड रवि शास्त्री और युवराज सिंह के नाम था। उन्होंने दिल्ली प्रीमियर लीग में दो शतक ठोके थे। इसके अलावा उन्होंने चार अर्धशतक भी लगाए थे।

प्रियांश आर्य - फोटो : Twitter
वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे। 10 पारियों में उन्होंने 608 रन बनाए थे। प्रियांश ने इस लीग में सबसे ज्यादा 49 चौके और 43 छक्के लगाए थे। यह आयुष बदोनी के बाद दूसरा सबसे ज्यादा था। टूर्नामेंट में उनका औसत 67.55 का और स्ट्राइक रेट 198.69 का रहा था। दिल्ली प्रीमियर लीग में प्रियांश आर्य की कुछ पारियां: 57(30), 82(51), 53(32), 45(26), 107*(55), 88(42), 24(9) और 120(50)।
विज्ञापन

प्रियांश आर्य - फोटो : Twitter
प्रियांश बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और दाएं हाथ से ऑफ ब्रेक गेंदबाजी करते हैं। वह घरेलू क्रिकेट में दिल्ली की ओर से खेलते हैं और इंडिया-ए अंडर-19 टीम के लिए भी खेल चुके हैं। उन्होंने 2021 में दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया था। वह अब तक दिल्ली की ओर से पांच लिस्ट-ए मैचों में 69 और नौ टी20 मैचों में 248 रन बना चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें