फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: कौन हैं पृथ्वी राज यारा, जिन्हें चोटिल भुवनेश्वर के बदले SRH में जगह मिली

Tue, 06 Oct 2020 05:59 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भुवनेश्वर कुमार की चोट को लेकर बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को पीटीआई को बताया कि यह संभवत: ग्रेड एक या दो की चोट है जिसका मतलब है कि वह कम से कम छह से आठ हफ्ते तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। इसके कारण संभवत: उन्हें भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे से भी बाहर होना पड़ सकता है।
विज्ञापन
पृथ्वी राज और भुवी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bhuvneshwar Kumar: मांसपेशियों में खिंचाव के कारण अनुभवी पेसर भुवनेश्वर कुमार इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन से बाहर हो चुके हैं। इस बड़े झटके से उबरने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज पृथ्वी राज यारा को मौजूदा सत्र के लिए टीम में शामिल करने की मंगलवार को घोषणा की।

विज्ञापन


दो अक्तूबर को चेन्नई सुपरकिंग्स की पारी का 19वां ओवर फेंकने के दौरान भुवनेश्वर को चोट लगी थी और सिर्फ एक गेंद फेंकने के बाद वह लड़खड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए थे। SRH ने बताया था कि यह भारतीय तेज गेंदबाज टूर्नामेंट में आगे भाग नहीं लेगा और उनकी जगह टीम में 22 साल के पृथ्वी राज को शामिल किया जाएगा।

Trending Videos
विज्ञापन

KKR से खेल चुके हैं पृथ्वी राज

टीम ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'भुवनेश्वर कुमार चोट के कारण ड्रीम 11 आईपीएल 2020 से बाहर हो गए हैं। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। सत्र के बाकी बचे मैचों के लिए भुवनेश्वर की जगह टीम में पृथ्वी राज यारा शामिल होंगे।'
 

आंध्र प्रदेश के 22 वर्षीय पृथ्वी राज ने प्रथम श्रेणी के 11 मैचों में 39 विकेट लिए है। वह यूएई में जल्द ही टीम से जुड़ेगे। पृथ्वी राज पिछले साल आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए खेल चुके है, उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने पिछले मुकाबले में दो ओवर में 28 रन दिए थे और अपने डेब्यू मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान वार्नर को क्लीन बोल्ड किया था।
 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें