फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kuldeep Yadav Engagement: कौन हैं कुलदीप यादव की मंगेतर वंशिका? इंग्लैंड दौरे से पहले स्पिनर ने की सगाई

Wed, 04 Jun 2025 07:56 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

30 वर्षीय धीमी गति के गेंदबाज ने बुधवार को लखनऊ स्थित होटल में सगाई की। उनकी मंगेतर का नाम वंशिका है, जो कानपुर की ही हैं। बताया जा रहा है कि अपने साथी गेंदबाज की सगाई में भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह भी शामिल हुए। रिंकू भी बहुत जल्द शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
विज्ञापन
प्रिया सरोज-कुलदीप यादव-वंशिका - फोटो : @PriyaSarojMP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने इंग्लैंड दौरे से पहले प्रशंसकों को तोहफा दिया है। उन्होंने बुधवार को अपनी बचपन की दोस्त से सगाई क र ली और बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कुलदीप को 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए चुना गया है। वह जल्द ही रवाना होंगे।
विज्ञापन

कुलदीप यादव-वंशिका - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में हुई कुलदीप और वंशिका की सगाई
30 वर्षीय धीमी गति के गेंदबाज ने बुधवार को लखनऊ स्थित होटल में सगाई की। उनकी मंगेतर का नाम वंशिका है, जो कानपुर की ही हैं। बताया जा रहा है कि अपने साथी गेंदबाज की सगाई में भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह भी शामिल हुए। रिंकू भी बहुत जल्द शादी के बंधन में बंध जाएंगे। आठ जून को वह जौनपुर की मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी सांसद प्रिया सरोज संग सगाई करेंगे। वहीं, शादी 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के होटल ताज से होगी।
 
विज्ञापन

कुलदीप यादव-वंशिका - फोटो : अमर उजाला
कौन हैं कुलदीप यादव की दुल्हनिया वंशिका?
कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी वंशिका भी कानपुर से ही ताल्लुक रखती हैं।  वंशिका कानपुर के लाल बंगला की रहने वाली हैं। वह ऑस्ट्रेलिया में जॉब करती हैं और उनके पिता एलआईसी में अधिकारी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वंशिका और कुलदीप बचपन के दोस्त हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें