फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kuldeep Yadav Wedding: कौन हैं कुलदीप यादव की होने वाली दुल्हनिया वंशिका? 14 मार्च को मसूरी में लेंगे सात फेरे

Mon, 09 Mar 2026 10:32 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Kuldeep Yadav Wedding News: भारतीय टीम के अनुभवी स्पिनर कुलदीप यादव 14 मार्च को मसूरी में वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे। इसके बाद 17 मार्च को लखनऊ में रिसेप्शन होगा। 
विज्ञापन
प्रिया सरोज-कुलदीप यादव-वंशिका - फोटो : @PriyaSarojMP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के अहम सदस्य कुलदीप यादव जल्द ही नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। 14 मार्च को मसूरी में वह मंगेतर वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे जबकि 17 मार्च को लखनऊ के एक होटल में रिसेप्शन होगा। जानकारी के मुताबिक, कुलदीप और वंशिका की शादी में क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गजों का तांता लग सकता है।
विज्ञापन

कुलदीप-वंशिका - फोटो : सोशल मीडिया
13 मार्च को होगी हल्दी और मेहंदी की रस्में
कुलदीप के पिता रामसिंह यादव ने आठ मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें शादी और रिसेप्शन का निमंत्रण दिया था। पहले शादी नवंबर 2025 में होनी थी लेकिन भारतीय टीम के मैच होने और टी-20 विश्वकप में कुलदीप का चयन होने के कारण तारीख आगे बढ़ाई गई। 13 मार्च को हल्दी और मेहंदी की रस्म होंगी। 14 मार्च को मसूरी स्थित एक रिसॉर्ट में विवाह होगा। शादी में दोनों परिवारों के अलावा बीसीसीआई और भारतीय टीम के पूर्व व वर्तमान क्रिकेटर शामिल हो सकते हैं।

कुलदीप-वंशिका - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले साल हुई थी सगाई
कुलदीप और वंशिका ने पिछले साल चार जून को लखनऊ के एक होटल में सगाई की थी। निजी समारोह में दोनों परिवार और कुलदीप के करीबी दोस्त शामिल हुए थे। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेतर और सांसद प्रिया सरोज ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की थी। 
विज्ञापन

बचपन की दोस्त वंशिका के साथ सगाई के बंधन में बंधे कुलदीप यादव - फोटो : सोशल मीडिया
कौन है वंशिका?
कानपुर के श्यामनगर लालबंगला निवासी वंशिका चड्ढा के पिता योगेंद्र सिंह चड्ढा एलआईसी में कार्यरत हैं। वहीं, वंशिका इस समय ऑस्ट्रेलिया में जॉब करती हैं। करीबी मित्र ने बताया कि सेंट मैरी से 2017 में वंशिका ने 12वीं पास की थी। इसके बाद वह आगे की पढ़ाई और जॉब के लिए ऑस्ट्रेलिया चली गई थीं। कुलदीप यादव और वंशिका बचपन के दोस्त हैं। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों अब शादी करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें