लोअर ऑर्डर का खतरनाक फिनिशर
कार्तिक की सबसे बड़ी पहचान है- निडर बल्लेबाजी और लंबे छक्के। वह लोअर ऑर्डर में उतरकर मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं। अब तक खेले गए 12 टी20 मुकाबलों में उन्होंने 164 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से 334 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 28 छक्के निकले, जो उनकी आक्रामक सोच और क्लीन हिटिंग का साफ सबूत है। नीचे वीडियो देखें, जो कार्तिक ने खुद शेयर किए हैं। इसमें वह बड़े बड़े छक्के लगाते दिख रहे हैं।