फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर कौन हैं कागिसो रबाडा, जिसने कोलकाता के मुंह से सुपर ओवर में छीनी जीत

Sun, 31 Mar 2019 06:37 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
कागिसो रबाडा
शनिवार रात इंडियन टी-20 लीग के इतिहास का सबसे रोमांचक हुआ। आमने-सामने थी दिल्ली और कोलकाता। यह मुकाला किसी फिल्म की तरह ही था, जहां कई ट्विस्ट और टर्न थे। कभी दिल्ली मैच में पकड़ बनाती तो तुरंत ही कोलकाता का पलटवार दिखता। फिर दिल्ली दोबारा से मुकाबले में हावी हो जाती, आखिर तक कोलकाता ने एक बार फिर आखिरी ओवर में कमाल दिखाकर मैच सुपरओवर तक पहुंचाया।
विज्ञापन

2 of 11
पृथ्वी शॉ - फोटो : पीटीआई
फिरोज शाह कोटला मैदान पर नाटकीयता और रोमांच की पराकाष्ठा पर पहुंचे इस मैच में दिल्ली की टीम जीत के लिए 186 रनों के बड़े लक्ष्य के करीब पहुंचकर कुलदीप यादव के आखिरी ओवर में छह रन नहीं बना सकी। दोनों टीमों का स्कोर बराबरी पर रहा और मैच सुपर ओवर तक खिंचा। वैसे तो 55 गेंदों पर 99 रन बनाने वाले पृथ्वी शॉ ने दिल्ली की इस जीत की स्क्रिप्ट लिखी, लेकिन उसे अंजाम तक पहुंचाने का श्रेय पूरी तरह से कागिसो रबाडा को जाता है।
विज्ञापन

3 of 11
आंद्रे रसेल बोल्ड - फोटो : सोशल मीडिया
सुपरओवर में जब कप्तान श्रेयस अय्यर ने कागिसो रबाडा को गेंद थमाई तो उनके सामने एक ओवर में 10 रन बचाने की चुनौती थी। सामने बेहतरीन फॉर्म में चल रहा वह बल्लेबाज खड़ा था जिसका नाम सुनते ही गेंद भी थर्रा जाए। यानी आंद्रे रसेल। पहली गेंद पर चौका खाने के बावजूद रबाडा ने संयम से काम लेते हुए ओवर खत्म किया। एक शानदार तूफानी यॉर्कर में रसेल को क्लीन बोल्ड किया और दिल्ली को मैच जीता दिया।

4 of 11
कागिसो रबाडा
बीती रात से अबतक इंटरनेट समेत हर किसी की जुबां पर छा चुके रबाडा आखिर हैं कौन? किस देश से क्रिकेट खेलते हैं? डेब्यू कब किया? जैसे कुछ सवाल हर क्रिकेटप्रेमी के जेहन में घूम रहे होंगे। आइए ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन

5 of 11
कागिसो रबाडा दक्षिण अफ्रीका की आर्थिक राजधानी जोहांसबर्ग के रहने वाले हैं। 25 मई 1995 को जन्में इस खिलाड़ी ने बेहद कम उम्र में विश्व क्रिकेट में वह बुलंदियों हासिल की, जिसकी हसरत हर युवा खिलाड़ी की होती है।
विज्ञापन

6 of 11
कागिसो रबाडा - फोटो : ESPN
बेहद गरीब परिवार से आने वाले रबाडा ने बचपन से ही अपने माता-पिता को संघर्ष करते देखा। रबाडा दुबई में 2014 को हुए दक्षिण अफ्रीकी अंडर-19 विश्व कप टीम के सदस्य भी रहे। लगातार 140 किमी से ज्यादा की रफ्तार से गेंद फेंकने वाले इस खिलाड़ी ने उस टूर्नामेंट में 14 विकेट लेकर सभी को प्रभावित कर लिया था।
विज्ञापन

7 of 11
कागिसो रबाडा
इस प्रदर्शन के ईनाम स्वरूप नवंबर 2014 में रबाडा को दक्षिण अफ्रीकी टीम की ओर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नवंबर 2014 में एडिलेड टी-20 में डेब्यू करने का मौका मिला। पहला ही विकेट ग्लेन मैक्सवेल का था, जिसे रबाडा ने खाता तक खोलने नहीं दिया।

8 of 11
रबाडा और वॉटसन - फोटो : सोशल मीडिया
जुलाई 2015 में रबाडा ने बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला वनडे इंटरनेशनल मुकाबला खेला। उस समय उनकी उम्र 20 वर्ष 46 दिन थी। साउथ अफ्रीका की ओर से खेलने वाले वह पांचवें सबसे युवा खिलाड़ी थे।

9 of 11
कागिसो रबाडा
अपने पहले ही वन-डे में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का रिकॉर्ड भी रबाडा के नाम है। रबाडा ने बांग्लादेश के खिलाफ 16 रन देकर 6 विकेट लिए थे। इससे पहले वेस्टइंडीज के फिडेल एडवर्ड्स के अपने पहले वन-डे इंटरनेशनल में 22 रन देकर 6 विकेट लिए थे।

10 of 11
अपने पहले ही वन-डे में हैट्रिक लेने वाले वह दूसरे गेंदबाज बने। रबाडा ने पहले मैच में 16 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। रबाडा से पहले यह कारनामा बांग्लादेश के तैजुल इस्लाम ने किया था। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ दिसंबर 2014 में खेले गए मैच में हैट्रिक ली थी।
विज्ञापन

11 of 11
कागिसो रबाडा
वन-डे में हैट्रिक लेने वाले रबाडा चौथे सबसे युवा गेंदबाज हैं। वहीं साउथ अफ्रीका की ओर से हैट्रिक लेने वाले वह तीसरे गेंदबाज हैं। चार्ल्स लेंगरवेल्थ और जेपी ड्युमिनी ने इससे पहले साउथ अफ्रीका की ओर से वनडे में हैट्रिक ली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें