फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुदरत का करिश्मा : इस देश में पेड़ पर उगते हैं 'पक्षी', तस्वीरें वायरल

Sun, 31 Mar 2019 05:38 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : acidcow.com
अगर हम कहें कि पेड़ पर पक्षी उगते हैं तो आप हैरान हो जाएंगे। वसंत ऋतु आने के साथ-साथ तापमान भी बढ़ रहा है। लेकिन जब आप गुलाबी और सुंदर मैगनोलिया के फूल को दूर से देखेंगे तो आपको भी यही अहसास होगा कि कोई खूबसूरत गुलाबी पक्षी पेड़ पर बैठा है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : acidcow.com
इस सुहावने मौसम में मैगनोलिया फूलों को देखने की बात ही कुछ और है। सोशल मीडिया पर इन दिनों मैगनोलिया के फूल की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। तस्वीर को देखने से ऐसा लगता है कि किसी पार्क में पेड़ों की डालियों पर गुलाबी पक्षियों का झुंड बैठा है। गुलाबी फूलों की यह तस्वीर काफी मनमोहक है। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : piximus.net
पूर्वी देशों में ये पेड़ पर उगता है। मैगनोलिया का पेड़ चीन के उत्तरी भाग में पाया जाता है। ये अमेरिका के दक्षिणी हिस्से में भी देखने को मिलता है। मैगनोलिया खुशबूदार फूल होता है। इसके पौधे की ऊंचाई 1 से 20 मीटर तक होती है। शुद्धता, वसंत, आकर्षण और सुंदरता का प्रतीक है मैगनोलिया फूल।

4 of 5
- फोटो : Social Media
हालांकि, पहली बार कोई इस तस्वीर को देखेगा तो इसे पहचानना मुश्किल होगा कि यह फूल है या फिर कोई पक्षियों का झुंड। क्योंकि मैगनोलिया फूलों की यह तस्वीर दिखने में बिल्कुल पक्षियों की तरह है। पेड़ों की टहनियों पर खिला यह कोई एक-दो फूल नहीं है बल्कि सैकड़ों फूल ऐसे हैं जो पक्षियों की तरह दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : Social Media
बता दें कि, मैगनोलिया का पौधा बेहद नाजुक होता है। इसे उगाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। जरा सी लापरवाही बरतने पर आप इसकी सुदंरता से महरूम हो सकते हैं। समय-समय पर इसकी सूखी शाखाओं को हटाने की जरूरत पड़ती है। सालों की मेहनत के बाद मैगनोलिया के फूल का दीदार होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें