फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Who Is Imran Khan: इमरान का क्रिकेट से सियासत तक का सफर; खेल के मैदान पर जीती दुनिया, राजनीति ने भिजवाया जेल

Tue, 09 May 2023 04:41 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

इमरान की कप्तानी में पाकिस्तान ने विश्व कप चैंपयिन बनने का सपना पूरा किया। हालांकि, राजनीति में आने के बाद वह विवादों में रहे और अब सियासत के खेल ने ही उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। आइये जानते हैं इमरान खान से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातेंः 
विज्ञापन
1 of 13
इमरान खान का सफर - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के अध्यक्ष इमरान खान को इस्लामाबाद हाई कोर्ट के बाहर गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि कार्रवाई पाकिस्तान रेंजर्स की ओर से की गई है। क्रिकेट से नेता और फिर पीएम बनने तक का ख्वाब देखने वाले इमरान की पहचान हमेशा से ही एक अच्छे कप्तान के रूप में रही। उनके पास हर मुश्किल परिस्थिति को आसान बनाने की कला रही। उनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने विश्व कप चैंपयिन बनने का सपना पूरा किया। हालांकि, राजनीति में आने के बाद वह विवादों में रहे और अब सियासत के खेल ने ही उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। आइये जानते हैं इमरान खान से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातेंः 
विज्ञापन

16 साल की उम्र में क्रिकेट में डेब्यू

2 of 13
इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया
पांच अक्तूबर 1952 को लाहौर के एक रईस परिवार में जन्में इमरान ने 16 साल की उम्र में फर्स्ट क्लास क्रिकेट से करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 1971 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट और डेब्यू  1974 में वनडे डेब्यू किया था। इमरान ने 25 मार्च, 1992 को आखिरी वनडे भी इंग्लैंड के खिलाफ ही खेला था।
विज्ञापन

पाकिस्तान के सबसे सफल कप्तान

3 of 13
वर्ल्ड कप के दौरान बाकी कप्तानों के साथ इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया
इमरान 1982 में पाकिस्तान के 13वें टेस्ट कप्तान बने। इस दौरान उन्होंने 48 टेस्ट मैचों में कप्तान की, जिनमें 14 जीते और 8 हारे। वहीं, वन-डे में उन्होंने 139 मैचों में कप्तानी की, जिनमें 75 जीते, 59 हारे। इमरान खान को वन-डे में पाकिस्तान के सबसे सफल कप्तान के रूप में माना जाता है। वन-डे और टेस्ट दोनों में उन्होंने 1982-1992 तक कप्तानी की भूमिका अदा की।

इस भारतीय एक्ट्रेस के साथ अफेयर की अफवाह

4 of 13
जीनत अमान और इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया
खबरों की मानें तो इमरान का नाम 70 के दशक की एक्ट्रेस जीनत अमान के साथ भी जुड़ा है। हालांकि जीनत या इमरान ने इन खबरों को लेकर कभी बात नहीं की। दरअसल, एक बार जीनत एक इवेंट में शामिल होने के लिए लाहौर गई थीं। यहां उनसे इमरान खान से रिश्ते के बारे में पूछा गया। तब जीनत ने कहा था कि हमें पास्ट के बारे में बात नहीं करनी चाहिए। हमारे बच्चे अब बड़े हो गए हैं। पास्ट को पास्ट में ही रहने दो।
विज्ञापन

राष्ट्रपति के कहने पर की थी क्रिकेट में वापसी, वर्ल्ड कप जीता

5 of 13
जिया उल हक और इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया
इमरान पाकिस्तान के इतिहास में इकलौते क्रिकेटर हैं, जिन्हें संन्यास लेने के बाद तत्कालीन राष्ट्रपति जिया उल हक के आग्रह पर वापसी करनी पड़ी थी। दरअसल, उनकी कप्तानी में 1987 में पाकिस्तान को क्रिकेट वर्ल्ड सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। इससे निराश इमरान ने संन्यास की घोषणा कर दी। हालांकि, जिया उल हक के आग्रह पर वह फिर से कप्तान बने और 1992 में पाकिस्तान को किक्रेट वर्ल्ड कप दिलाया। 
विज्ञापन

भारतीय प्रशंसकों के चहेते

6 of 13
इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया
80 के दशक में कई अंतरराष्ट्रीय कप्तान रहे, लेकिन क्रिकेट के मैदान पर इमरान ने खूब सुर्खियां बटोरी। दरअसल, यह वह दौर था, जब भारतीय टीम अक्सर पाकिस्तान से हार जाया करती थी। उस समय दर्शक अपने ब्लैक एंड व्हाइट टीवी के आगे दूरदर्शन पर नजरें गड़ाए बैठ जाया करते थे। भारतीय दर्शक भी इमरान को खाफी पसंद करते थे।
विज्ञापन

भारतीय दिग्गज भी रहे हैं फैन

7 of 13
इमरान खान और संजय मांजरेकर - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने अपनी आत्मकथा 'इमपरफेक्ट' में लिखा था कि यदि इमरान खान उसके कप्तान होते, तो वह बेहतर क्रिकेटर होते। अपने दौर में बेहतरीन हरफनमौला रहे इमरान विश्व स्तरीय तेज गेंदबाज रहे, लेकिन अपनी कप्तानी के दम पर उन्होंने जो इज्जत कमाई, जिससे उन्हें खास पहचान मिली। वहीं, टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर मनिंदर सिंह ने कहा, 'वह कप्तान, कोच, मुख्य चयनकर्ता सभी कुछ थे। वह प्रतिभा के पारखी थे और काफी जिद्दी भी।' 

अकरम और वकार को निखारा

8 of 13
बाएं से- वसीम अकरम, इमरान खान और वकार यूनुस - फोटो : सोशल मीडिया
इमरान खान दुनिया के किसी भी बल्लेबाज में दहशत भरने का माद्दा रखते थे। उन्होंने अपने खेल के दौरान कई युवा खिलाड़ी को निखारा, जिनमें वसीम अकरम और वकार यूनुस का नाम शामिल हैं। रिवर्स स्विंग के सुल्तान कहे जाने वाल अकरम ने इमरान से ही गेंदबाजी की कला सीखी थी। वहीं, एक दिन टीवी पर घरेलू मैच में तेज गेंदबाजी करते हुए देखा। इस दौरान उन्होंने पीसीबी अधिकारियों से उसके बारे में पता करने को कहा। वह कोई और नहीं वकार यूनुस था।

जावेद मियांदाद के साथ बेहद कामयाब

9 of 13
जावेद मियांदाद और इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया
एक कप्तान के तौर पर उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि जावेद मियांदाद के साथ तालमेल बिठाने की रही। दोनों बेहद कामयाब रहे। इमरान कभी भारत में साबुन बेचा करते थे। वह 80 के दशक में मशहुर ब्रांड 'सिंथॉल' साबुन के लिए विज्ञापन करते थे। वह 1987 विश्व कप के बाद रिटायर हो चुके थे, लेकिन बाद में उन्हें फैसला बदलना पड़ा, उन्होंने 1992 विश्व कप में वापसी की और पाकिस्तान की झोली में एक विश्व कप का खिताब भर दिया।

27 साल पहले राजनीति में रखा था कदम

10 of 13
इमरान खान - फोटो : पीटीआई

क्रिकेट से 1992 में संन्यास लेने के बाद इमरान ने 27 साल पहले पाकिस्तान की राजनीति में कदम रखा था। बतौर राजनेता कभी उन्हें इतनी तवज्जो नहीं मिली, लेकिन 2018 में वह पाकिस्तान की सियासी कमान संभालने की कगार पर खड़े हो गए। राजनीतिक पारी की शुरुआत में जिस इमरान खान को पाकिस्तानी मीडिया और वहां की आवाम तवज्जो नहीं देती थी, लेकिन 2018 में महिलाओं और युवाओं का एक बड़ा वर्ग उनका समर्थन करने लगा। इसके पीछे बड़ी वजह आम तौर पर उनका राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन में विवादों से दूर रहना बताया गया। हालांकि, 2018 के चुनाव प्रचार के दौरान इमरान खान पर अमर्यादित भाषा के प्रयोग का आरोप लगा और चुनाव आयोग ने उन्हें ऐसा नहीं करने की हिदायत तक दी।

1996 में तहरीक-ए-इंसाफ के गठन के बाद से इमरान पाकिस्तान की संसद के लिए निर्वाचित अपनी पार्टी के एकमात्र सदस्य रहे। 2002 में परवेश मुशर्रफ के सैन्य शासन के दौरान हुए आम चुनाव में पीटीआई ने पहली और एक मात्र सीट जीती। 2002 से 2007 तक उन्होंने नेशनल असेंबली में मियांवाली का प्रतिनिधित्व किया। एक बार इमरान ने राष्ट्रपति मुशर्रफ को अमरीकी राष्ट्रपति का जूता चाटने वाला बताया था। इसके बाद उन्हें उनके घर में नजरबंद कर दिया गया था।

2007 में मुशर्रफ ने पाकिस्तान में आपातकाल घोषित कर दिया था। इसके बाद इमरान ने मुशर्रफ के लिए मृत्युदंड की मांग की थी। मुशर्रफ ने इसे देशद्रोह माना था। इमरान को फिर से नजरबंद करने को कहा गया, लेकिन इमरान वहां से फरार हो गए। उन पर आतंकवाद अधिनियम के तहत आरोप भी लगाए गए। इमरान को डेरी गाजी खान जेल में बंद भी कर दिया गया। 21 नवंबर को वह जेल से रिहा हुए। बाद में वह सरकार का विरोध करते हुए कई बार नजरबंद हुए। हालांकि, उन्होंने कभी सरकार से टक्कर लेना नहीं छोड़ा।  इमरान खान ने दुनियाभर में चंदा इकट्ठा कर 2008 में अपनी मां शौकत खानम के नाम पर एक कैंसर अस्पताल बनवाया।

इमरान ने की तीन शादियां

11 of 13
इमरान खान और बुशरा - फोटो : सोशल मीडिया
इमरान ने 1995 में ब्रिटिश जेमिमा गोल्डस्मिथ से निकाह किया था। जेमिमा से इमरान के दो बेटे हैं। लेकिन नौ साल तक साथ रहने के बाद जेमिमा और इमरान का 2004 में तलाक हो गया। इसके बाद 2014 में इमरान ने टीवी एंकर रेहम खान से दूसरी शादी की। रेहम खान के माता-पिता पाकिस्तानी हैं और उनका जन्म लीबिया में हुआ है। दोनों की शादी सिर्फ 10 महीने चल पाई थी। बाद में उन्होंने एक किताब लिख कर इमरान पर यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद इमरान खान ने फरवरी 2018 में बुशरा मानिका से निकाह किया था।

2018 में इमरान खान बने थे प्रधानमंत्री

12 of 13
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया
इमरान खान 2018 में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने थे। वह पाकिस्तान के 22वें प्रधानमंत्री बने। 25 जुलाई, 2018 को इमरान की पीटीआई पाकिस्तान की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी। हालांकि, वह अपने दम पर सरकार बनाने में कुछ सीटों से चूक गई थी। पाकिस्तान में भारत के उलट सदन में बहुमत पहले साबित करना होता है। पाकिस्तान की संसद में 172 बहुमत का आंकड़ा होता है और संसद में हुई वोटिंग में इमरान को 176 वोट मिले थे। पाकिस्तान मुस्लिम लीग के अध्यक्ष शहबाज शरीफ को केवल 96 वोट मिले थे। इमरान के शपथ ग्रहण समारोह में भारत के क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू भी शामिल हुए थे।
विज्ञापन

2022 में इमरान के खिलाफ लाया गया था अविश्वास प्रस्ताव

13 of 13
इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया
इमरान के खिलाफ अप्रैल 2022 में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, लेकिन स्पीकर ने से खारिज कर दिया था। इसके बाद विपक्ष ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। इस मामले में सुनवाई के बाद कोर्ट ने इमरान खान को प्रधानमंत्री के पद से हटा दिया और पाकिस्तान में चुनाव कराने की बात कही। जब इमरान खान प्रधानमंत्री के पद से हटे तब उनके समर्थन में 142 विधायक थे, जबकि पाकिस्तान की संसद में बहुमत के लिए कम से कम 172 सदस्यों का समर्थन जरूरी होता है। पाकिस्तान की असेंबली में कुल 342 सदस्य हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें