फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urvil Patel-Dhoni: 'धोनी की टीम में सफलता का मतलब बदल जाता है', सैयद मुश्ताक ट्रॉफी के सबसे तेज शतकवीर का बयान

Sat, 29 Nov 2025 05:00 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उर्विल को आईपीएल 2023 ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने 20 लाख में खरीदा, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। असली ब्रेक 2025 में आया, जब सीएसके ने उन्हें चोटिल वंश बेदी की जगह 30 लाख में टीम में शामिल किया।
विज्ञापन
धोनी और उर्विल (बीच में) - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के विकेटकीपर-बल्लेबाज उर्विल पटेल इन दिनों अपने जोरदार प्रदर्शन और आत्मविश्वास की वजह से चर्चा में हैं। उर्विल ने बताया कि उनके क्रिकेट सफर में सबसे बड़ी मानसिक और पेशेवर बदलाव तब आया जब उन्हें आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और महेंद्र सिंह धोनी के साथ काम करने का मौका मिला। उर्विल ने खुलकर कहा, 'जब आप धोनी सर की टीम में होते हैं तो सफलता और असफलता का नजरिया बदल जाता है। सिर्फ रन बनाना सफलता नहीं है, ईमानदारी से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करना भी सफलता है।' उर्विल के नाम सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड है। शीर्ष पांच सबसे तेज शतकवीरों में उर्विल का नाम दो बार आता है। एक बार उन्होंने 28 गेंद पर और दूसरी बार 31 गेंद में शतक जड़ा था।
विज्ञापन

तूफानी शुरुआत और धमाकेदार फॉर्म
27 वर्षीय उर्विल ने 26 नवंबर को हैदराबाद में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सर्विसेज के खिलाफ सिर्फ 37 गेंदों में 119 रनों की धुआंधार पारी खेली। यह पारी गजर की टीम को महज 12.3 ओवर में 183 रन का लक्ष्य चेज करने में कारगर साबित हुई। इस पारी में उन्होंने 12 चौके और 10 छक्के जड़े। यह उनका घरेलू क्रिकेट में तीसरा T20 शतक है। इससे पहले वे गुजरात की ओर से त्रिपुरा के खिलाफ 28 गेंदों में शतक लगा चुके हैं, जो भारतीय क्रिकेट में सबसे तेज शतकों में से एक है।

आईपीएल में एंट्री और चमकता प्रदर्शन
उर्विल को आईपीएल 2023 ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने 20 लाख में खरीदा, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। असली ब्रेक 2025 में आया, जब सीएसके ने उन्हें चोटिल वंश बेदी की जगह 30 लाख में टीम में शामिल किया। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने आईपीएल डेब्यू में 11 गेंदों में 31 रन बनाकर ध्यान आकर्षित किया। आईपीएल 2025 में खेले गए तीन मैचों में उन्होंने कुल 68 रन बनाए, उनका स्ट्राइक रेट 212 से ऊपर रहा, जो उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी शैली को दर्शाता है।

'आक्रामकत में कंसिस्टेंसी' है फोकस
उर्विल का मानना है कि सिर्फ आक्रामक बल्लेबाजी नहीं बल्कि उसमें निरंतरता लाना चुनौती है। उन्होंने कहा, 'एग्रेसिव क्रिकेट खेलना आसान है, लेकिन उसमें कंसिस्टेंसी लाना मुश्किल है। अगर मैं मेहनत करता रहूं, तो भविष्य में और बेहतर खेल सकता हूं।' दिलचस्प बात यह है कि CSK ने उन्हें संजू सैमसन को ट्रेड करने के बाद भी टीम में बनाए रखा, जो उनकी प्रतिभा और संभावनाओं पर विश्वास दर्शाता है।
विज्ञापन

घरेलू क्रिकेट में धमाल
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से पहले उर्विल ने रणजी ट्रॉफी के पहले चरण में पांच मैचों में 346 रन बनाए जिसमें एक शतक भी शामिल था। उर्विल पटेल का सफर एक उदाहरण है कि प्रतिभा के साथ सही मार्गदर्शन और आत्मविश्वास कितना बड़ा फर्क ला सकता है। धोनी के मार्गदर्शन ने उनके खेल के सिर्फ तकनीकी नहीं, बल्कि मानसिक पहलू को भी मजबूत किया है। आने वाले समय में यह खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट में बड़ा नाम बन सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें