फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां बोली, बहू कब लाओगे लाडले रैना

Mon, 26 Nov 2012 12:32 AM IST
गाजियाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट मैदान में चौके-छक्के की बरसात करने वाले क्रिकेटर सुरेश रैना इन दिनों अपनी मां की ‘गुगली’ का सामना नहीं कर पा रहे। लाडले बेटे से उसकी मां बहू की डिमांड कर रही हैं और वह इस सवाल पर इधर-उधर के शॉट लगाकर बच रहे हैं।
विज्ञापन


सीनियर क्या, जूनियर खिलाड़ियों की भी शादियां होती देख परिवार चाहता है कि रैना भी जल्दी से विवाह के बंधन में बंध जाएं मगर सुरेश हैं कि ‘मैरिज ट्रैक’ पर रुकना ही नहीं चाह रहे। रैना एक दिन पहले अपने क्रिकेटर दोस्त सुदीप त्यागी की शादी में शिरकत करने गाजियाबाद आए थे तो राजनगर अपने घर रुके थे।

इस दौरान मां प्रवेश रैना, पिता टीसी रैना के साथ पूरे परिवार ने रैना से पूछा कि बेटा अब तुम भी सात फेरे ले लो। बड़े भाई दिनेश रैना ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि 27 नवंबर को रैना 26 साल के हो रहे हैं। साथी सहवाग, धोनी, प्रवीण, गंभीर की शादी हो चुकी है। ऐसे में हम सभी चाहते हैं कि रैना भी जल्द विवाह बंधन में बंध जाएं। जब घरवालों ने रैना से शादी का जिक्र चलाया तो वह शरमा गए। बोले, बस कैरियर को ऊंचाई दे दूं तब शादी कर लूंगा।
विज्ञापन


मां की पसंद से ही आएगी बहू
रैना फैमिली के मुताबिक, रैना ने पहले ही साफ कर दिया है कि वह शादी परिवार की पसंद से ही करेंगे। मां प्रवेश रैना ने भी उनसे कह दिया है, उनके लिए चांद सी बहू लाएंगी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें