फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

....जब गुस्साए गावस्कर ने जमकर लगाई कपिल देव को लताड़, एक बार तो टीम से ही निकाल दिया था

Tue, 07 Aug 2018 04:53 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
भारतीय क्रिकेट इतिहास में सुनील गावस्कर और कपिल देव मील का वो पत्थर हैं, जिनका नाम हमेशा-हमेशा बड़े अदब से लिया जाता है। कपिल ने जहां 1983 में अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को पहला विश्व कप दिलाया तो सुनील गावस्कर ने न सिर्फ लंबे समय तक सर्वाधिक शतकों का रिकॉर्ड अपने नाम रखा बल्कि विदेशी सरजमीं पर भारतीय खिलाड़ियों को लड़ना सिखाया।
विज्ञापन

2 of 6
लंबे समय तक साथ में क्रिकेट खेलने वाले दोनों ही दिग्गजों के बीच वैसे तो संबंध हमेशा से मधुर ही थे, लेकिन करियर के दौरान ऐसे कई किस्से हैं जब दोनों के बीच मतभेद और आपसी मनमुटाव की चर्चाएं आम हो गई। एक मीडिया समूह से बात करते हुए गावस्कर ने ऐसे ही दोनों के बीच अनबन का एक किस्सा साझा किया।
विज्ञापन

3 of 6
गावस्कर ने कहा, 'हम बहुत अच्छे मित्र हैं। हम पहले भी अच्छे दोस्त थे। शायद बोर्ड हमें अलग करना चाहता था, शायद मीडिया भी यही चाहता था।' इसके बाद गावस्कर ने उस पल को बयां किय जब उनके मुताबिक वह पहली और आखिरी बार कपिल देव पर भड़क थे।

4 of 6
घटना 1979 की है। भारत-पाकिस्तान का मैच जारी था। उस टेस्ट मैच में गावस्कर 166 रन बनाकर खेल रहे थे। क्रीज की दूसरी ओर कपिल देव मौजूद थे। जो शॉर्ट गेंद के बेहतर खिलाड़ी थे, ऐसे में गावस्कर सिंगल लेकर स्ट्राइक कपिल देव को देना चाहते थे। बैकवर्ड पॉइंट पर खेलीे गए उस शॉर्ट पर कपिल देव ने सिंगल लेने से मना कर दिया। जिसके बाद अगली ही गेंद पर गावस्कर रन आउट हो गए।
विज्ञापन

5 of 6
गावस्कर ने बताया कि वह बेहद आगबबूला होकर पवेलियन वापस लौटे। इसके 10-15 मिनट बाद ही टी-ब्रेक हो गया और उस ब्रेक में कपिल देव पर चीख पड़ा और उन्हें जमकर लताड़ लगाई थी। गावस्कर की माने तो वह पहला और आखिरी मौका था जब दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। मगर 6 साल बाद भी गावस्कर और कपिल देव के बीच विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
1984 में सुनील गावस्कर ने अपनी कप्तानी में कपिल देव को टीम से ही बाहर कर दिया था। दरअसल, इंग्लैंड टीम भारत दौरे पर थी। दिल्ली टेस्ट के दौरान कपिल देव एक बेहद गैरजिम्मेदाराना शॉट खेलकर अपना विकेट फेंक आए थे। जिसके बाद अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए गावस्कर ने कपिल को अगले टेस्ट से ही बाहर कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें