भारत और अफगानिस्तान के बीच शुरु हुए ऐतिहासिक टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय सलामी बल्लेबाजों का बल्ला जमकर गरजा। पहले शिखर धवन ने शतक जड़ा तो दूसरे ओपनर मुरली विजय (105) ने भी सैकड़ा जमाया। शिखर धवन के रूप में पहला विकेट गिरने के बाद बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में जब केएल राहुल उतरे तो वीरेंद्र सहवाग को राहुल द्रविड़ याद आ गए।