टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने इतिहास रच दिया। 'गब्बर' ने अफगानिस्तान के खिलाफ चल रहे ऐतिहासिक टेस्ट मैच के पहले दिन जमकर 'दादागिरी' दिखाई। अफगानी गेंदबाजों की जोरदार धुनाई करते हुए धवन ने न सिर्फ शतक जड़ा बल्कि टेस्ट मैच में एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जिसे दुनिया का कोई भी बल्लेबाज नहीं तोड़ पाएगा।