फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड के सामने फूट-फूटकर रोने लगे थे इशांत, जब लगा था देश से धोखा किया

Wed, 05 Aug 2020 02:56 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
हर क्रिकेटर के करियर में एक टर्निंग पॉइंट आता है, जो या तो उस खिलाड़ी को बर्बाद कर देता है या फिर वहां से उसके खेल में निखार आता है। ऐसा ही कुछ भारतीय टेस्ट टीम के सीनियर तेज गेंदबाज इशांत शर्मा के साथ हुआ था।
विज्ञापन

2 of 7
इशांत शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
25 साल की उम्र में इशांत के करियर में एक मोड़ ऐसा भी आया, जब वह अंदर से टूट गए थे। मगर हिम्मती इशांत ने उस दौर से सीखा और एक मैच विनर के रूप में उभरे। बात 2013 की है, जब ऑस्ट्रेलिया के जेम्स फॉकनर ने इशांत के एक ओवर में 30 रन जड़ दिए थे। यह मैच भारत हार गया। तब भारतीय पेसर को यह लगने लगा था कि उन्होंने अपने देश को धोखा दिया।
विज्ञापन

मोहाली में खेले जाने वाले तीसरे वन-डे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 18 गेंदों में 44 रन बनाने थे। तभी धोनी ने गेंदबाजी इशांत को दी और उनके एक ओवर में 4 छक्के जड़कर फॉकनर ने 30 रन बनाए। जिसके चलते मैच की बाजी पलट गई और भारत को हार का सामना करना पड़ा।

4 of 7
इशांत शर्मा - फोटो : getty
इस तरह फॉकनर को महज 29 गेंदों में 64 रन बनाने के चलते मैन ऑफ द मैच भी चुना गया था। जबकि दूसरी तरफ इस मैच के बाद इशांत शर्मा को वनडे टीम से बाहर कर दिया गया था और उनका आत्मविश्वास भी काफी बिखर गया था।
विज्ञापन

5 of 7
इशांत शर्मा - फोटो : फाइल फोटो
ईएसपीएन क्रिकइंफो पर दीपदास गुप्ता से बातचीत मे इशांत ने कहा, 'उस समय मुझे लगा कि मैंने अपने और अपने देश के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने आगे बताया कि वह मोहाली वन-डे के बाद दो से तीन सप्ताह तक रोया था। मैंने किसी से बात नहीं की।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
इशांत ने आगे बताया कि, 'मेरी मां भी मुझे बहुत सख्त कहती है, लेकिन मैंने अपनी गर्लफ्रेंड को फोन किया और एक बच्चे की तरह रोया। वो तीन हफ्ते एक बुरे सपने की तरह थे। मैंने खाना बंद कर दिया। मैं सो नहीं सकता था या कुछ और कर सकता था। आप टेलीविजन पर स्विच करते हैं और लोग आपकी आलोचना कर रहे हैं, जो आपको और अधिक कष्ट पहुंचता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इशांत शर्मा - फोटो : ट्विटर
ऐसे में अपनी वापसी के बारे में इशांत ने कहा, '2013 के बाद, मैंने चीजों को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया। अगर मुझसे कोई गलती हुई है, तो मैंने गलती की है। मैंने अपने कार्यों की जिम्मेदारी लेनी शुरू कर दी। जब आप ऐसा करते हैं, तो आप इसे टीम के लिए जीतने के लिए हर मैच खेलते हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें