फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां बनने से पहले अनुष्का ने रखी थी ये शर्त, बच्चे के बाद अब बदल जाएगी कोहली की जिंदगी

Tue, 12 Jan 2021 10:14 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
virat kohli, anushka sharma - फोटो : social media
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के घर खुशखबरी आई है। वह पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है। इसकी जानकारी कप्तान ने खुद ट्वीट करके दी है। इसके साथ ही उन्होंने प्यार भरा संदेश भी लिखा है। उन्होंने कहा कि हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। ऐसे में आइए हम आपको याद दिलाते हैं कि मां बनने से पहले अनुष्का शर्मा ने भारतीय कप्तान विराट कोहली के सामने कौन सी शर्तें रखी थीं?
विज्ञापन

2 of 4
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : instagram@viralbhayani
अनुष्का ने कहा था कि वह चाहती हैं कि वो अपने बच्चे का आम बच्चों की तरह पालन-पोषण करें। वो नहीं चाहतीं कि उनके काम का असर बच्चे पर पड़े। हालांकि, यह फैसला विराट और अनुष्का दोनों ने साथ मिलकर लिया होगा। दोनों नहीं चाहते कि उनका बच्चा सेलेब्रिटी की तरह पले-बढ़े। उधर, विराट कोहली ने भी बच्चे को लेकर कुछ ऐसा ही बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि मैंने अनुष्का से बहुत सारी चीजें सीखी हैं।

विज्ञापन

3 of 4
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : instagram@viralbhayani
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा था, 'पिछले कुछ सालों में मैंने अनुष्का के साथ बहुत सारी चीजों में बदलाव महसूस किया। जो मैंने पहले कभी नहीं किया था। वो बहुत ही धार्मिक हैं और मुझमें काफी पॉजिटिव बदलाव लाए हैं। मुझे पता है हमेशा ऐसा नहीं रहेगा। एक दिन ये भी खत्म होगा। मेरी भी अपनी जिंदगी है। अपना परिवार है। मेरे अपने बच्चे होंगे।'
विज्ञापन

4 of 4
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : @imVkohli
विराट ने आगे कहा था, 'उन्हें मेरे साथ समय बिताने का हक होगा। लेकिन इससे पहले एक बात मैं जरूर साफ करना चाहूंगा। मैं चाहता हूं कि अपने करियर से जुड़ी बातें घर पर ना हों। मेरी ट्रॉफियां, मेरी उपलब्धियां कुछ भी मेरे घर पर ना रहें। मैं चाहता हूं कि जब मेरे बच्चे बड़े हो रहे हों तो उन्हें सेलिब्रिटी के घर का एहसास ना हो और ये फैसला मैंने और अनुष्का ने साथ में लिया है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें