फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब फिंच ने अंपायर से मांगी थी मदद, सिरदर्द बन चुकी थी कोहली-रोहित की जोड़ी

Wed, 10 Jun 2020 02:45 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : ट्विटर
विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी जब लय में होती है तो विरोधी टीम का गेंदबाजी आक्रमण बेहद साधारण नजर आता है और ऐसे ही एक मौके पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच इतने बेताब हो गए कि उन्होंने इन दोनों को आउट करने के लिए अंपायर से सलाह मांग ली थी।
विज्ञापन

2 of 5
आरोन फिंच - फोटो : social media
जिस अंपायर से सलाह मांगी गई वह इंग्लैंड के माइकल गॉ थे और उन्हें याद है कि उन्होंने फिंच से कहा था कि इसका तरीको तुम्हें खुद ढूंढना होगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2019 और 2020 में पिछली दो एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखलाओं सहित कुल 62 वन-डे मैचों में अंपायर की भूमिका निभाने वाले 40 साल के गॉ ने फिंच के साथ बातचीत का जिक्र किया जब कोहली और रोहित शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन

3 of 5
रोहित शर्मा-विराट कोहली - फोटो : social Media
गॉ ने 'विजडन क्रिकेट मंथली' से कहा, 'मुझे याद है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच चल रहा था और विराट कोहली और रोहित शर्मा बड़ी साझेदारी कर चुके थे। मैं स्क्वैयर लेग पर आरोन फिंच के करीब खड़ा था और मैच के दौरान उन्होंने मेरे से कहा कि इन दो दिग्गज खिलाड़ियों को खेलते हुए देखना अविश्वसनीय है।' 

4 of 5
माइकल गॉफ - फोटो : ट्विटर
गॉ ने कहा, 'इसके बाद उन्होंने मुझसे से पूछा कि मैं उन्हें कैसी गेंदबाजी करता। मैंने उन्हें देखा और कहा 'मैं जो काम कर रहा हूं उसमें खुश हूं। आपको जो करना है वह आप सोचिए।'  गॉ ने अपने प्रथम श्रेणी करियर के दौरान 67 मैचों में डरहम का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : icc twitter
गॉ संभवत: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस साल जनवरी में बेंगलुरू में हुए वन-डे की बात कर रहे थे जिसमें कोहली (89) और रोहित (119) ने 137 रन की साझेदारी की थी और भारत ने 286 रन के लक्ष्य को तीन विकेट गंवाकर हासिल कर लिया था और 2-1 से बढ़त बनाई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें