फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MI vs RCB: 'मेरा जो भी अनुभव है, वह सही समय पर सामने आया', बेंगलुरु को जीत दिलाने के बाद बोले क्रुणाल पांड्या

Tue, 08 Apr 2025 09:39 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मैच में 45 रन देकर चार विकेट लेने वाले क्रुणाल ने कहा, 'पिछले 10 सालों में मैंने जितने भी मैच खेले हैं, मुझे जो भी अनुभव मिला है, वह सही तरीके से आया है।' उन्होंने भाई हार्दिक को लेकर भी बयान दिया। आइए जानते हैं...
विज्ञापन
क्रुणाल और हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने स्वीकार किया कि सोमवार को रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 12 रन से हराने के लिए उन्हें अपने एक दशक के अनुभव का भरपूर उपयोग करना पड़ा। जब ऐसा लग रहा था कि मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या (42) और तिलक वर्मा (56) की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर 222 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लेगी, तब क्रुणाल ने अपना धैर्य बनाए रखा और आखिरी ओवर में तीन विकेट चटकाकर मुंबई को जीत से दूर कर दिया। आरसीबी ने मुंबई को नौ विकेट पर 209 रन ही बनाने दिया और वानखेड़े में मुंबई पर 10 साल बाद जीत दर्ज की।
विज्ञापन

आईपीएल 2025 - फोटो : IPL/BCCI
मैच में 45 रन देकर चार विकेट लेने वाले क्रुणाल ने कहा, 'पिछले 10 सालों में मैंने जितने भी मैच खेले हैं, मुझे जो भी अनुभव मिला है, वह सही तरीके से आया है। कभी-कभी आप प्रतिबद्ध होना चाहते हैं, लेकिन आपको पता है कि 100 प्रतिशत प्रतिबद्ध होना महत्वपूर्ण है। इसलिए इसे आप कैसे काम में लाते हो ये आप पर है। मैं जो भी गेंद फेंकना चाहता था, उसक लेकर मैं स्पष्ट था। मैं उन्हीं गेंदों को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध होना चाहता था।' 

MI vs RCB: 'लोग ये नहीं जानते कि..', रिटायर्ड आउट वाले फैसले पर हार्दिक ने तोड़ी चुप्पी, रोहित को लेकर भी बोले

आईपीएल 2025 - फोटो : IPL/BCCI
अपने भाई हार्दिक के साथ अपने रिश्ते के बारे में क्रुणाल ने कहा कि वे दोनों एक-दूसरे के प्रति अपने स्नेह को संजोए हुए हैं। हार्दिक ने कुछ शानदार शॉट लगाए और 15 गेंदों की अपनी पारी से आरसीबी को मैच से दूर ले जाने की कगार पर थे। क्रुणाल ने कहा, 'हमारे बीच जो रिश्ता है, अंत में हम जानते थे कि केवल एक (पांड्या) ही जीतेगा। लेकिन एक-दूसरे के प्रति हमारा प्यार और स्नेह बहुत स्वाभाविक है। उसने (हार्दिक) अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन हम जीते। मैच में मैं भी जीतना चाहता था और वह भी जीतना चाहता था। मुझे उसके लिए दुख है।'

आईपीएल 2025 - फोटो : IPL/BCCI
क्रुणाल ने कहा कि आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार हमेशा अपने खिलाड़ियों का समर्थन करते हैं, यही वजह है कि उन्होंने आईपीएल 2025 में आरसीबी ने इतनी मजबूत शुरुआत की है। आरसीबी फिलहाल चार मैचों में छह अंक लेकर तीसरे स्थान पर है, जबकि एमआई के पास पांच मैचों में सिर्फ दो अंक हैं। क्रुणाल ने कहा, 'रजत ने जिस तरह से शुरुआत की है, वह शानदार रहा है। एक कप्तान जो आपको सहज कर देता है। वह आपको गेंद देता है और आपके गेम-प्लान का समर्थन करता है। कभी-कभी एक गेंदबाज के तौर पर आप यही चाहते हैं।'

MI vs RCB: 10 साल बाद बेंगलुरु ने मुंबई को वानखेड़े में हराया, कोहली-पाटीदार के बाद चमके क्रुणाल पांड्या
विज्ञापन

आरसीबी की टीम - फोटो : ANI
क्रुणाल ने कहा, 'रजत शांत व्यवहार के हैं। वह चीजों को जटिल नहीं बनाते। उनके नेतृत्व में खेलना अच्छा रहा है। जितेश शर्मा (नाबाद 40) शानदार रहे हैं और उन्होंने अपने खेल में सुधार किया है। बल्लेबाजी करते समय खेल के प्रति उनकी जागरूकता शीर्ष स्तर की रही है और ग्लव्स के साथ वह हमेशा शानदार रहे हैं।' इस बार आरसीबी आईपीएल जीत सकती है या नहीं? इस पर क्रुणाल ने कहा, 'हम सभी जानते हैं कि सीजन के अंत में आप क्या चाहते हैं। मैं बस ऐसा ही प्रदर्शन करते रहना चाहता हूं और जीतना जारी रखना चाहता हूं।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें