इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 150 रन की सर्वोच्च पारी खेलने वाले युवराज सिंह से जब मैच के बाद सवाल पूछे गए तो उन्होंने बेहतरीन जवाब दिए।
युवराज ने ये शतक छह साल बाद लगाया था। पारी की समाप्ति के बाद युवराज सिंह ने कहा कि निश्चित, रूप से यह मेरी सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक है। मैंने अपना पिछला शतक 2011 के विश्वकप में जड़ा था। उसके बाद से यह मेरी पहली शतकीय पारी है और इससे मैं खुश हूं।
मैं और धोनी अच्छी साझेदारी की कोशिश कर रहे थे और हम इसमें सफल रहे। मैं ज्यादा खतरा मोल नहीं लेना चाहता था इसलिए मैंने ग्राउंड शॉट ज्यादा खेले। युवराज ने कहा कि घरेलू सत्र में मैंने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया था। मैंने संजय बांगर से कहा था कि अगर मैं गेंद को हिट करता हूं तो मैं बड़ा स्कोर बना सकता हूं।