भारतीय उपकप्तान ने कहा, ‘एक बल्लेबाज के रूप में अगर आप किसी खास शाट के बारे में सोचते तो आपको खुद पर भरोसा रखकर वह शॉट खेलना चाहिए। आप खुद पर संदेह नहीं कर सकते। वेलिंगटन में जो कुछ हुआ हमें उसे भूलने की जरूरत है।’
रहाणे के अनुसार यहां दो नेट सत्र का उपयोग उस कोण से सामंजस्य बैठाने के लिए किया जा रहा है जिसका नील वैगनर ऐंड कंपनी उपयोग कर सकती है। उन्होंने कहा, ‘मैंने यही कहता हूं कि कोशिश करो और एक टीम के रूप में हमने जो गलतियां की उनसे सबक लो। हमें उस कोण का अभ्यास करना होगा। हमने अभ्यास सत्र में भाग लिया और कल एक और अभ्यास सत्र में हिस्सा लेंगे। आपको उसका अभ्यास करना होगा और क्रीज पर अपनी क्षमता पर भरोसा दिखाना होगा।’
चेतेश्वर पुजारा की पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 81 गेंदों पर 11 रन बनाने के लिए कड़ी आलोचना की गए। रहाणे ने इस बारे में कहा, ‘पुजारा अपनी तरफ से कोशिश कर रहा था वह असल में रन बनाने पर ध्यान दे रहा था, लेकिन बोल्ट-साउदी और अन्य गेंदबाजों ने ज्यादा मौके नहीं दिए। यह सभी बल्लेबाजों के साथ होता है। मेरे कहने का मतलब है कि सभी बल्लेबाज इस दौर से गुजरते हैं।’
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टॉम लाथम ने कहा है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली को एक बार फिर से रोकने के लिए उनकी टीम ने खास रणनीति तैयार की है। कोहली न्यूजीलैंड दौरे पर अपने खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और उन्होंने दौरे की 9 पारियों में अब तक केवल 201 रन ही बनाए हैं। भारतीय कप्तान पहले टेस्ट में भी केवल 2 और 19 रन ही बना पाए थे।
लाथम ने कहा, मुझे लगता है कि जब विराट बल्लेबाजी करने के लिए निकलेंगे, तो हम तैयार होंगे। वह एक उच्च स्तरीय खिलाड़ी हैं और यही कारण है कि वह लंबे समय से विश्व रैंकिंग में नंबर एक रहे हैं। उन्होंने सभी परिस्थितियों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। सलामी बल्लेबाज ने साथ ही कहा कि चोट के कारण पहले टेस्ट मैच में नहीं खेलने वाले नील वेगनर के आने से गेंदबाजी में अधिक गहराई आएगी।