पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान मिस्बाह-उल-हक ने इंग्लैंड में खेली जा रही सीरीज के पहले टेस्ट के शुरुआती दिन ही खूब सुर्खियां बटोर लीं। 3 मैचों की सीरीज का पहला मैच ऐतिहासिक लॉर्ड्स में खेला जा रहा है।
लॉर्ड्स में खेलने उतरे मिस्बाह पहली बार इंग्लैंड में टेस्ट मैच खेल रहे हैं और उन्होंने अपने पहली ही पारी में शानदार शतक ठोंक दिया और वह भी 42 साल की उम्र में।
42 साल 47 दिन की उम्र में शतक ठोंकने का कारनामा करने वाले मिस्बाह यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के सबसे बुजुर्ग कप्तान बन गए हैं। साथ ही 21वीं सदी के सबसे बुढ़े टेस्ट क्रिकेटर हो गए हैं जिनके बल्ले से कोई शतक निकला। 40 से पहले उन्होंने 5 शतक लगाए तो 40 के बाद 2 साल और 47 दिन के अंदर 5 शतक ठोंक दिया।
उनका शतक तो शानदार रहा लेकिन शतक के बाद जिस अंदाज में जश्न मनाया वो उससे भी ज्यादा शानदार था। इस अंदाज की चर्चा हर ओर रही। खेल खत्म होने के बाद मिस्बाह ने इस अंदाज का राज भी खोला।