फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvWI: शून्य पर होकर भी विराट ने जीता दिल, मैच के बाद बोले- हमें कोई नहीं रोक सकता

Thu, 19 Dec 2019 08:09 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
पहले मैच में आठ विकेट से मिली करारी हार के बाद भारत ने विशाखापट्नम में खेले गए दूसरे वन-डे में वेस्टइंडीज को 107 रनों से हराकर तीन मैचों की वन-डे सीरीज में 1-1 से बराबरी किया। आइए जानते हैं जीत के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने क्या कहा?
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
टॉस हराकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने उपकप्तान रोहित शर्मा (159) व ओपनर केएल राहुल (102) की शानदार शतकीय पारी बदौलत निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 387 रन बनाए। जवाब में कैरेबियाई टीम 43.3 ओवर में 280 रन पर ही ऑलआउट हो गई। टीम इंडिया की तरफ से 'चाइनामैन' गेंदबाज कुलदीप यादव ने हैट्रिक विकेट चटकाए।
विज्ञापन

3 of 4
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
मैच जीत के बाद विराट कोहली ने कहा, 'इस सीरीज के दो वनडे मैचों और वानखेड़े में हुए मुकाबले सहित पिछले तीन मैचों में हमने पहले हाफ में अच्छी बल्लेबाजी की, लक्ष्य का पीछा करते हुए अगर हम सर्वश्रेष्ठ नहीं हैं तो भी शीर्ष टीमों में से एक हैं। टॉस हारने के बाद हमने जिस तरह पहले बल्लेबाजी की, कप्तान के रूप में यह देखकर अच्छा लगा। यह दर्शाता है कि हम टॉस पर निर्भर नहीं हैं।'
 
विज्ञापन

4 of 4
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
मैच के बाद विराट कोहली ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'जब हम एक साथ खड़े होते हैं तो हमें कोई नहीं रोक सकता।' सोशल मीडिया पर फैंस विराट कोहली के इस ट्वीट को काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि अब दोनों टीमों के बीच तीसरा व निर्णायक मुकाबला 22 दिसंबर को कटक में खेला जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें