फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC Final: ड्रॉ हुआ फाइनल तो कौन होगा विजेता? जानें ऑस्ट्रेलिया-द. अफ्रीका फाइनल में किस गेंद का होगा इस्तेमाल

Wed, 11 Jun 2025 08:36 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

ऑस्ट्रेलियाई टीम की नजरें लगातार दूसरा फाइनल जीतकर इतिहास रचने पर होंगे, जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम पिछली सभी यादों को भुलाकर टेस्ट चैंपियन बनकर एक नया मिसाल कायम करना चाहेगी।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 का फाइनल खेला जाएगा। दोनों टीमें लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान में आमने-सामने होंगी। यह मैच 11 जून से खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम लगातार दूसरी बार फाइनल मैच में खेलेगी। पिछली बार कंगारू टीम भारत को फाइनल में हराकर चैंपियन बनी थी। ऑस्ट्रेलियाई टीम की नजरें लगातार दूसरा फाइनल जीतकर इतिहास रचने पर होंगे, जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम पिछली सभी यादों को भुलाकर टेस्ट चैंपियन बनकर एक नया मिसाल कायम करना चाहेगी। फाइनल मुकाबले से पहले हम कुछ सवालों के जरिए इस मैच के बारे में सबकुछ आपको बता रहे हैं:

विज्ञापन

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल क्या है? इसका क्या महत्व है?
यह टेस्ट का विश्व कप फाइनल है। 2002 से आईसीसी ने टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर रहने वाली टीम को सालाना एक ट्रॉफी दी है, लेकिन 2019 के बाद से उसने फॉर्मेट में बदलाव किया। आईसीसी ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में नौ टीमों की एक लीग शुरू की। इसका एक संस्करण दो साल का होता है। नौ में से अंक तालिका में शीर्ष दो टीमों के बीच फाइनल खेला जाता है। अंक प्रतिशत के आधार पर शीर्ष की दो टीमें तय होती हैं। 

ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : ANI
कौन-कौन सी टीम टेस्ट चैंपियनशिपा का खिताब जीत चुकी?
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का पहला चक्र 2019 से 2021 तक था। पहले चक्र के फाइनल में न्यूजीलैंड और भारत की टीमें आमने-सामने हुई थीं। तब न्यूजीलैंड ने जीत हासिल की थी। इसके बाद दूसरा चक्र 2021-23 तक चला। 2023 में ओवल में हुए फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर खिताब जीता। यह तीसरे चक्र का फाइनल होगा।

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टीमें फाइनल में कैसे पहुंचीं?
ऑस्ट्रेलिया ने 2023-25 डब्ल्यूटीसी चक्र में शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने छह में से चार सीरीज जीतीं और फाइनल में जगह बनाई। 2023 में एशेज में कंगारुओं ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज को 2-2 से ड्रॉ कराया। साथ ही वेस्टइंडीज के खिलाफ 2023-24 में सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही। दक्षिण अफ्रीका ने इस चक्र में डब्ल्यूटीसी तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया था। उन्होंने 12 टेस्ट में आठ मैच जीते। उनका पॉइंट पर्सेंटेज 69.44 रहा। वहीं, ऑस्ट्रेलिया का पॉइंट पर्सेंटेज 67.54 रहा। कंगारुओं ने 19 में से 13 टेस्ट जीते।

ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : ANI
फाइनल में किस गेंद का इस्तेमाल किया जाएगा?
फाइनल मैच में ड्यूक गेंद का इस्तेमाल किया जाएगा। इंग्लैंड में फाइनल टेस्ट मैच के दौरान इसी गेंद का प्रयोग किया जाएगा। इंग्लैंड के अलावा आयरलैंड और वेस्टइंडीज में भी इसी गेंद का इस्तेमाल किया जाता है।

अगर फाइनल ड्रॉ या टाई होगा तो कौन चैंपियन बनेगा?
अगर फाइनल मैच में ड्रॉ या टाई रहता है तो ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका को संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल - फोटो : ANI
फाइनल मैच में छठे दिन का इस्तेमाल कब होगा?
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के पास एक रिजर्व डे है। इसका इस्तेमाल तभी होगा जब नियमित पांच दिन में से एक दिन का खेल खराब मौसम के कारण रद्द हो जाए। 2019-21 के फाइनल का भी पहला दिन बारिश के कारण धुल गया था। इस कारण मैच में स्वत: ही छठे दिन का विकल्प खुल गया था। हालांकि, 2023 में इसकी जरूरत नहीं पड़ी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें