पुलवामा आतंकी हमले का आक्रोश अब सरहद के बाद क्रिकेट के मैदान पर भी दिख रहा है। वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी सीओए ने शुक्रवार को बैठक के बाद गेंद सरकार के पाले में डाल दी। मतलब अब पाकिस्तान के साथ भिड़ंत होगी या नहीं इसका फैसला सरकार ही करेगी, जिसे खुशी-खुशी बीसीसीआई स्वीकार करेगी।
बहरहाल वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के साथ ना खेलने से भारतीय टीम को कितना बड़ा नुकसान हो सकता है, इसे जरा करीब से समझ लेते हैं।