फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य 315 रन, 174 पर 6 विकेट, फिर भी जीत गए

विज्ञापन
विज्ञापन
अगर पुछल्ले बल्लेबाज अपने पर उतर आएं तो वह हारे हुए मैच में भी जीत दिला सकते हैं, ऐसा ही इस मैच में भी हुआ। बात हो रही है देश के प्रतिष्ठित वनडे टूर्नामेंट देवधर ट्रॉफी की, जिसका सेमीफाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा।
विज्ञापन


साउथ जोन और वेस्ट जोन के बीच खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में जबरदस्त फॉर्म में चल रहे मयंक अग्रवाल (86) और रॉबिन उथप्पा (47) ने पहले विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी कर साउथ जोन के लिए विशाल स्कोर की नींव रखी। साउथ ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 314 रन बनाए। बाबा अपराजित ने 56, मनीष पांडे ने 55 और करुण नायर ने 35 रन का योगदान किया। वेस्ट जोन की ओर से तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके।

जवाब में वेस्ट जोन ने पुछल्ले बल्लेबाजों के दम पर मैच में वापसी करते हुए 17 गेंदें शेष रहते 2 विकेट से मैच जीत लिया। इस जीत के साथ ही वेस्ट टीम फाइनल में पहुंच गई है। फाइनल में उसका मुकाबला अब ईस्ट जोन से बुधवार को होगा।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

अक्षर की आतिशी पारी के आगे साउथ हुआ पस्त

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में 315 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्ट जोन के 27 रन पर अपना पहला विकेट (समित पटेल, 11 रन) गंवाने के बाद शेल्डन जैक्सन (51) और अंबाती रायडू (54) ने दूसरे विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी कर टीम की मैच में वापसी कराई, लेकिन इसके बाद मेजबान टीम फिर लड़खड़ा गई।

वेस्ट का स्कोर एक समय 33वें ओवर में 6 विकेट 174 रन था और उस पर हार का संकट मंडरा रहा था लेकिन उदीयमान बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल की शानदार अर्द्धशतकीय पारियों ने टीम को मैच जीतने के बेहद करीब पहुंचा दिया।

सूर्यकुमार (80 रन, 56 गेंद, 7 चौके और 4 छक्के) और अक्षर पटेल (नाबाद 64 रन, 38 गेंद, 5 चौके, 4 छक्के) ने आठवें विकेट के लिए 70 गेंद पर 76 रन की साझेदारी की। इस बीच सूर्यकुमार स्टुअर्ट बिन्नी की गेंद पर कैच आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद अक्षर ने 10वें नंबर के बल्‍लेबाज शर्दूल ठाकुर (31 रन, 23 गेंद) के साथ 37 गेंद में 50 रन की अटूट साझेदारी कर टीम को 17 गेंद शेष रहते जीत दिला दी।

केदार जाधव (15) और दीपक हुड्डा (1) के अलावा कप्तान यूसुफ पठान मात्र 2 रन बनाकर आउट हो गए। स्टुअर्ट बिन्नी ने 3 और आर विनय कुमार ने 2 विकेट लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें