एक ओर जहां भारतीय टीम में 19 साल के कुलदीप यादव जैसे युवा गेंदबाज को नई गेंदबाजी सनसनी के रूप में शामिल किया गया है, वहीं वेस्टइंडीज ने अपनी टीम के 'करिश्माई' गेंदबाज सुनील नारायन को टीम से बाहर कर दिया है।
वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (डब्ल्यूआईसीबी) ने अपने इस मैच जिताऊ गेंदबाज को भारत दौरे के लिए उस समय बाहर कर दिया, जब उन्हें चैंपियंस लीग ट्वंटी-20 टूर्नामेंट में 2 बार रिपोर्ट किए जाने के बाद फाइनल में खेलने से प्रतिबंध लगा दिया।
नारायन को संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के कारण उन पर बीसीसीआई की ओर से आयोजित किसी भी टूर्नामेंट में 2 मैचों में खेलने से प्रतिबंध लगाया गया है। चैंपियंस लीग में वह कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से खेलते हैं और उनकी टीम फाइनल में पहुंच चुकी है। इस तरह से वह फाइनल मैच नहीं खेल पाएंगे।