फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होल्डर की कप्तानी में वेस्टइंडीज ने पहली बार किया यह कमाल

Thu, 03 Nov 2016 05:21 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
वेस्ट इंडीज - फोटो : getty
विज्ञापन
वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को हराकर करीब डेढ़ साल के बाद टेस्ट मैच जीता। वेस्टइंडीज ने गुरुवार को तीसरे व अंतिम टेस्ट मैच के आखिरी दिन पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। यह जेसन होल्डर की कप्तानी में वेस्टइंडीज की पहली टेस्ट जीत है।
विज्ञापन


2007 के बाद विंडीज ने पहली बार अपने से बेहतर रैंक वाली टीम को टेस्ट में हराया। पाकिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की। तीसरे टेस्ट की दोनों पारियों में नॉटआउट रहकर शानदार बल्लेबाजी (142 और 60) करने वाले क्रैग ब्रैथवेट को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। सीरीज में 21 विकेट लेने वाले यासिर शाह को ‘मैन ऑफ द सीरीज’ चुना गया।

ब्रैथवेट ने 109 गेंदों में 6 चौको की मदद से 60 रन बनाए। डॉरिच ने 87 गेंदों में 7 चौके व एक छक्के की बदौलत अर्धशतकीय पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से यासिर शाह ने तीन जबकि वहाब रियाज ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्राथवेट ने बनाया इतिहास, तीसरी बार हुआ ऐसा कमाल!

वेस्ट इंडीज - फोटो : getty
वेस्टइंडीज को अंतिम दिन जीत के लिए 39 रन की जरुरत थी, जबकि उसके पांच विकेट शेष थे। क्रैग ब्रैथवेट 44 और शेन डॉरिच 36 रन बनाकर नाबाद थे। दोनों ने पांचवें दिन टीम को कोई नुकसान नहीं होने दिया और पहले ही सत्र में वेस्टइंडीज को जीत दिलाई। ब्रैथवेट और डॉरिच 60-60 रन बनाकर नाबाद रहे।

वेस्टइंडीज ने 2000 के बाद से देश के बाहर केवल तीन टेस्ट जीते, जिसमें यह टेस्ट शामिल है। 76 टेस्ट में से वेस्टइंडीज को 56 टेस्ट में शिकस्त झेलना पड़ी। वेस्टइंडीज ने आखिरी टेस्ट जीत पिछले साल मई में इंग्लैंड को ब्रिजटाउन में 5 विकेट से हराकर हासिल की थी।

क्रैग ब्रैथवेट ने दोनों पारियों में नाबाद पारियां खेली। वह दोनों पारियों में नाबाद रहने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें