दोनों टीमों के बीच होने वाला यह टी-20 क्रिकेट मैच स्काई स्पोर्ट्स पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। इस मैच में कैरीबियन टीम के अलावा भारत और पाकिस्तान के भी कई इंटरनेशनल प्लेयर्स हिस्सा ले सकते हैं। हालांकि इस दौरान भारत में आईपीएल भी खेला जाना है।
ईसीडब्लू के चेयरमैन कॉलिन ग्रेव्स ने कहा, 'वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड का यह एक सराहनीय कदम है, जिसका
ईसीबी पूरी तरह समर्थन करेगा। हमें उम्मीद है कि इसमें दूसरे देशों के इंटरनेशनल बोर्ड भी पूरा सहयोगा करेंगे।'