फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्टइंडीज ने जीती सीरीज: श्रीलंका के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए दर्ज की सबसे बड़ी जीत

Sat, 13 Mar 2021 11:28 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आखिरी वनडे रविवार को खेला जाएगा..श्रीलंका के खिलाफ वेस्टइंडीज की लक्ष्य का पीछा करते हुए यह सबसे बड़ी जीत है..
विज्ञापन
एविन लुईस - फोटो : ESPN
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेस्टइंडीज ने दूसरे वन-डे में श्रीलंका को पांच विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढत बना ली। आखिरी वन-डे रविवार को खेला जाएगा। एविन लुईस और शाई होप के बीच पहले विकेट की 192 रन की साझेदारी की। लुईस ने 103 रन और होप ने 84 रन की साझेदारी करके वेस्टइंडीज को दो गेंद बाकी रहते लक्ष्य तक पहुंचाया, इससे पहले श्रीलंका ने आठ विकेट पर 273 रन बनाए थे। 

विज्ञापन


वेस्टइंडीज के मध्यक्रम के बल्लेबाज लड़खड़ा गए और कप्तान कीरोन पोलार्ड 46वें ओवर में आउट हो गए, जिससे टीम दबाव में आ गई। निकोलस पूरन ने हालांकि 38 गेंद में नाबाद 35 रन बनाकर आखिरी ओवर में टीम को जीत तक पहुंचाया। श्रीलंका के खिलाफ वेस्टइंडीज की लक्ष्य का पीछा करते हुए यह सबसे बड़ी जीत है।

वेस्टइंडीज को आखिरी 18 गेंद में 31 रन चाहिए थे। फेबियन एलेन ने नुवान प्रदीप की पहली गेंद पर छक्का मारा, लेकिन अगली गेंद पर आउट हो गए। पूरन ने अगली गेंद पर चौका लगाकर दबाव कम किया। आखिरी दो ओवर में वेस्टइंडीज को 13 रन की जरूरत थी।

विज्ञापन


दुष्मंता चामीरा ने 49वें ओवर में बेहद किफायती गेंदबाजी की, जिससे आखिरी ओवर में लक्ष्य नौ रन का रह गया। पहली गेंद पर रन नहीं बना, लेकिन प्रदीप की अगली गेंद पर पूरन ने चौका लगाया, इसके बाद फिर चौका लगाकर टीम को जीत तक पहुंचाया।

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने नौवे ओवर में तीन विकेट 50 रन पर गंवा दिए। दुष्मंता गुणतिलका ने 96 गेंद में 96 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया, उन्होंने चौथे विकेट के लिए दिनेश चांदीमल के साथ 100 रन जोड़े। चांदीमल ने 71 रन का योगदान दिया जबकि विनांदु हसरंगा ने 31 गेंद में 47 रन बनाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें