फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका: कप्तान ब्रेथवेट का शतक, दूसरे दिन के खेल में मेजबान कैरेबियाई मजबूत

Wed, 31 Mar 2021 01:10 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
क्रैग ब्रैथवेट - फोटो : ट्विटर @windiescricket
विज्ञापन

कप्तान क्रेग ब्रेथवेट के नौवें टेस्ट शतक की मदद से वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन अपना पलड़ा भारी रखा। ब्रेथवेट ने 99 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई। उन्हें जुलाई 2018 के बाद अपने पहले शतक तक पहुंचने के लिए दूसरे दिन केवल दो गेंद की जरूरत पड़ी। उन्होंने सुरंगा लखमल की दूसरी गेंद फाइन लेग की तरफ खेलकर वेस्टइंडीज के कप्तान के रूप में अपना पहला शतक पूरा किया।

विज्ञापन


ब्रेथवेट दिन का खेल समाप्त होने के बाद 99 रन पर नाबाद रहने वाले 16वें बल्लेबाज हैं। इन सभी ने अगले दिन शतक पूरा किया। ब्रेथवेट ने 311 गेंदों पर 13 चौकों की मदद से 126 रन बनाये तथा रकीम कोनवॉल (73) के साथ आठवें विकेट के लिए 103 रन की साझेदारी की। इससे वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किए जाने के बाद 354 रन बनाये। श्रीलंका ने इसके जवाब में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक तीन विकेट पर 136 रन बनाए हैं और वह वेस्टइंडीज से 218 रन पीछे है।

पहले टेस्ट में 70 और 76 रन की पारियां खेलने वाले लाहिरू तिरिमाने ने अपनी अच्छी फार्म जारी रखी और 55 रन बनाए, लेकिन वह फिर से इसे शतक में बदलने में नाकाम रहे। दिनेश चंदीमल (नाबाद 34) और धनंजय डिसिल्वा (नाबाद 23) ने 25 ओवर तक विकेट नहीं गिरने दिया। इन दोनों ने अब तक चौथे विकेट के लिए 59 रन जोड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें