फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: टी20 विश्व कप के लिए वेस्टइंडीज की टीम का एलान, रसेल और नरेन को किया बाहर

Wed, 14 Sep 2022 11:25 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

चयनकर्ताओं ने 15 सदस्यीय टीम में अनकैप्ड ऑलराउंडर यानिच कैरियाह और रेमन रीफर को जगह दी है। टीम की कमान विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन संभालेंगे। वहीं, रोवमन पॉवेल उपकप्तान होंगे।
विज्ञापन
आंद्रे रसेल और सुनील नरेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो बार के विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज ने टी-20 विश्व कप के लिए टीम की घोषणा कर दी है। ओपनर एविन लुईस की टीम में वापसी हुई है। वहीं, चयनकर्ताओं ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए विस्फोटक ऑलराउंडर आंद्रे रसेल और सुनील नरेन को 15 सदस्यीय टीम से बाहर कर दिया है। इस साल टी-20 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos

बाएं हाथ के बल्लेबाज एविन लुईस ने पिछली बार वेस्टइंडीज के लिए 2021 में टी-20 वर्ल्ड कप में खेला था। वहीं, रसेल और नरेन को पिछले कुछ दिनों में चयनकर्ताओं ने कुछ खास तवज्जो नहीं दी है। रसेल और नरेन दोनों 2012 और 2016 में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली वेस्टइंडीज टीम का हिस्सा थे। 

वेस्टइंडीज की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
चयनकर्ताओं ने 15 सदस्यीय टीम में अनकैप्ड ऑलराउंडर यानिच कैरियाह और रेमन रीफर को जगह दी है। टीम की कमान विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन संभालेंगे। वहीं, रोवमन पॉवेल उपकप्तान होंगे। इसके अलावा ऑलराउंडर फैबियन एलेन को भी टीम से बाहर कर दिया गया है।

मुख्य चयनकर्ता डेसमंड हेन्स ने टीम की घोषणा करते हुए कहा- हमने टीम चुनते वक्त युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के मिश्रण का ध्यान रखा है। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया में हमने कैरेबियन प्रीमियर लीग के स्टार खिलाड़ियों का भी ध्यान रखा। हम उन खिलाड़ियों पर नजर बनाए हुए हैं जो बहुत अच्छा खेल रहे हैं।

वेस्टइंडीज की टीम - फोटो : twitter@windiescricket
दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज विश्व कप से पहले दो मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद टीम 17 अक्तूबर को अपने पहले मैच में स्कॉटलैंड से भिड़ेगी। वेस्टइंडीज की टीम को क्वालिफायर मुकाबले खेलने हैं।
विज्ञापन

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए वेस्टइंडीज की टीम: निकोलस पूरन (कप्तान), रोवमन पॉवेल (उपकप्तान), यानिक कारिया, जॉनसन चार्ल्स, शेल्डन कॉट्रेल, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, काइल मेयर्स, ओबेड मैकॉय, रेमन रीफर, ओडियन स्मिथ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें