21 टेस्ट मैच खेलने वाले एक क्रिकेटर को रोजी-रोटी के लिए क्रिकेट छोड़ दूसरा खेल चुनना पड़ा। यह और कोई नहीं, वेस्टइंडीज के ओपनर बल्लेबाज काइरॉन पोवैल हैं। उन्होंने हाल ही में क्रिकेट छोड़कर बेसबॉल ज्वाइन किया है।
एक इंटरव्यू में पोवैल ने कहा कि क्रिकेट में लंबे समय से चल रहे गैप के बाद उनके पास एक मौका आया जिसे वह गंवाना नहीं चाहते थे। पोवैल इस वक्त आईएमजी एकेडमी में बेसबॉल की ट्रेनिंग ले रहे हैं। 23 जनवरी को वह बेसबॉल लीग के लिए एक फ्रेंचाइजी में शामिल हो जांएगे।
गौरतलब है कि उनका वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड से विवाद चल रहा है, जिसके चलते 2011 में डेब्यू करने वाले इस क्रिकेटर को जून 2014 के बाद टीम में खेलने का मौका नहीं मिला।