फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WIvENG: इंग्लैंड की पहली पारी 187 रन पर ढेर, रोच और गैब्रिएल ने की घातक गेंदबाजी

Fri, 01 Feb 2019 10:44 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
केमार रोच
विज्ञापन

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों का कहर इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर दूसरे टेस्ट में भी जारी है। मेजबान टीम ने दूसरे टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड की पहली पारी 187 रन पर समेट दी। 

विज्ञापन


एंटीगुआ में खेले जा रहे मुकाबले में स्टंप्स के समय वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में बिना विकेट गंवाए 30 रन बना लिए हैं। कैरेबियाई टीम अभी पहली पारी के आधार पर मेहमान टीम से 157 रन पीछे है।

वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने गुरुवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जिसे उनके गेंदबाजों ने सही साबित किया।  रॉरी बर्न्स (4) और जो डेनली (6) के विकेट गिरने के बाद इंग्लैंड की टीम दबाव में रही और इससे उबर नहीं पाई। मेहमान टीम के शीर्ष चार बल्लेबाज 55 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए थे। 
विज्ञापन


जॉनी बेयरस्टो ने इंग्लैंड को संभालने का प्रयास किया और अर्धशतक जमाया। वह 52 रन बनाकर आउट हुए।  इसके बाद इंग्लैंड की मुश्किलें और बढ़ गई। निचले क्रम में मोइन अली ने एक बार फिर टीम को संभाला और 60 रन की पारी खेली। इंग्लैंड के 6 बल्लेबाजी दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए। पूरी टीम महज 187 रन बनाकर आउट हो गई। पहले टेस्ट की तरह तेज गेंदबाज केमार रोच ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। शेनन गैब्रिएल ने 3 और अल्जारी जोसेफ ने 2 विकेट झटके।

दिन के अंतिम सत्र में वेस्टइंडीज की टीम बल्लेबाजी के लिए आई और उनके ओपनर बल्लेबाज क्रैग ब्रैथवेट और जॉन कैंपबल ने संयम से बल्लेबाजी की। दोनों ने नई गेंद का प्रहार झेलते हुए कोई विकेट नहीं गिरने दिया और खेल समाप्त होने तक क्रमशः 11 और 16 रन बनाकर नाबाद लौटे और विंडीज का स्कोर 30 रन रहा। पहले मैच में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को पहली पारी में सस्ते में समेटने के बाद ही मैच पर कब्जा जमाया था। 
विज्ञापन


संक्षिप्त स्कोर

इंग्लैंड पहली पारी: 187/10

वेस्टइंडीज पहली पारी: 30/0

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें