फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'डीजे चैंपियन' के बाद अब एक नई भाषा में गाना गाएंगे ड्वेन ब्रावो, पोस्ट हुआ वायरल

Sat, 25 Nov 2017 05:50 PM IST
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
ड्वेन ब्रावो
विज्ञापन
वेस्टइंडीज के स्टार आलराउंडर ड्वेन ब्रावो एक अच्छे खिलाड़ी के साथ-साथ अच्छे सिंगर और डांसर भी हैं। इन दिनों ब्रावो बांग्लादेश प्रीमियर लीग खेलने में व्यस्त हैं और कोमिल्ला विक्टोरिंस की तरफ से खेल रहे है। इसी दौरान उन्होंने ऐलान किया है कि वह एक बार फिर से गाना गाएंगे। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि ब्रावो ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है और इसके जरीए उन्होंने अपने फैन्स को कहा है कि वह कौशिक हुसैन के साथ मिलकर बांग्लादेश प्रीमियर लीग में एक गाना बनाएंगे और इस गाने के लिरिक्स और काम्पोज भी करेंगे। यह पहला मौका हैं जब ब्रावो बंगाली में गाना गाने वाले हैं। उन्होंने इस गाने का कुछ हिस्सा इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किया हैं। उन्होंने लिखा है कि 'तोपश फीचर डीजे ब्रावो! कमिंग सून वलोबाशी- वलोबाशी, हम है विक्टोरिंस।' खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट को 33 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं, कुछ लोगों ने इस पर प्रतिक्रियाएं भी दी है।

पढ़ेंः- वेस्टइंडीज के इन दो धुरंधरों की हुई वन डे टीम में वापसी, इंग्लैंड से होने हैं 5 मैच 

बता दें कि इससे पहले भी ब्रावो अपनी सिंगगिंग का जलवा भारत में दिखा चुके हैं। उन्होंने 2016 में अपना चैंपियन-चैंपियन गाना रिलीज किया था और ये गाना काफी हिट भी हुआ था। इससे पहले उन्होंने साल 2014 में पहला गाना 'येन दा' को रिलीज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

    TAPOSH FEAT DJBRAVO!! Coming soon VALOBASHI VALOBASHI we are the Victorians!! #winorwin #comillavictorions #djbravo47 #champion A post shared by Dwayne Bravo (@djbravo47) on Nov 21, 2017 at 9:20am PST
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें