फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंडीज ने बांग्लादेश को पहले टेस्ट में हराया

Sat, 17 Nov 2012 09:08 PM IST
मीरपुर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वेस्ट इंडीज ने मीडियम पेसर टीनो बेस्ट की घातक गेंदबाजी से मेजबान बांग्लादेश को पहले टेस्ट मैच में 77 रन से हरा दिया। मैच के पांचवें दिन वेस्ट इंडीज ने बांग्लादेश के सामने 245 रन का लक्ष्य रखा। लेकिन पहली पारी में 556 रन का विशाल स्कोर बनाकर 29 रन की बढ़त हासिल करने वाली बांग्लादेश की दूसरी पारी सिर्फ 167 रन पर सिमट गई। बेस्ट ने 24 रन पर पांच विकेट चटकाकर कैरियर की सर्वश्रेष्ठ की।
विज्ञापन


मीडियम पेसर रवि रामपॉल ने दो और लेफ्ट आर्म स्पिनर वीरासामी परमोल ने तीन विकेट चटकाए। वेस्ट इंडीज ने पहली पारी चार विकेट 527 रन पर घोषित कर दी थी जबकि दूसरी पारी में कैरिबियाई टीम 273 रन पर आउट हो गई थी। मैच की दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले ओपनर कीरन पॉवेल ‘मैन ऑफ द मैच’ बने। पॉवेल ने पहली पारी में 117 और दूसरी पारी में 110 रन बनाए थे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें