पाकिस्तान के मुख्य चयनकर्ता इकबाल कासिम ने साफ किया कि भारत के आगामी दौरे के लिए कोई भी खिलाड़ी टीम में अपना स्थान सुरक्षित नहीं समझे। इसमें सीनियर खिलाड़ी शाहिद आफरीदी जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हम मौजूदा प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी और अगले महीने होने वाली राष्ट्रीय टी-20 प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखेंगे। हम भारतीय दौरे के लिए टीम का चयन राष्ट्रीय टी-20 टूर्नामेंट के बाद करेंगे।