फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्टइंडीज ने दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को 166 रन से दी मात, सीरीज पर 2-0 से कब्जा

Sun, 15 Jul 2018 12:36 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
west indies vs bangladesh
विज्ञापन

कैरीबियन टेस्ट टीम के कप्तान जेसन होल्डर के बेहतरीन छह विकेट की बदौलत वेस्टइंडीज ने सबीना पार्क में दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को तीन दिन के भीतर 166 रन से हराकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया है। दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज के 335 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम दूसरी पारी में सिर्फ 42 ओवर में 168 रन पर ढेर हो गई।

विज्ञापन


वेस्टइंडीज की तरफ से दूसरी पारी में जेसन होल्डर ने 59 रन देकर छह जबकि मैच में 103 रन देकर 11 विकेट चटकाए। बांग्लादेश की ओर से सिर्फ कप्तान साकिब अल हसन ने बल्ले और गेंद से थोड़ा संघर्ष जरूर किया, लेकिन वह भी मैच का परिणाम नहीं बदल सके। उन्होंने दूसरी पारी में 33 रन देकर छह विकेट चटकाए जिससे वेस्टइंडीज की टीम एक विकेट पर 19 रन से आगे खेलते हुए 129 रन पर सिमट गई।

साकिब ने इसके बाद 54 रन की पारी भी खेली लेकिन इसके बावजूद बांग्लादेश को हार से नहीं बचा सके। होल्डर ने सबसे पहले तमीम इकबाल को पगबाधा किया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। लिटन दास ने 33 रन की पारी खेली लेकिन चाय से दो ओवर पहले पदार्पण कर रहे कीमो पाल की गेंद पर शाई होप को कैच दे बैठे। 
विज्ञापन

 
आफ स्पिनर रोस्टन चेज ने चाय से ठीक पहले मोमीनुल हक को पगबाधा किया और फिर अंतिम सत्र की शुरुआत में महमूदुल्लाह को पवेलियन भेजा। मशफिकुर रहीम और साकिब ने इस बीच पांचवें विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी की। होल्डर ने इसके बाद गेंदबाजी में वापसी करते हुए मुशफिकुर को पवेलियन भेजा जिसके बाद पारी को सिमटने में अधिक देर नहीं लगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें