फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WI vs AUS: क्रिस गेल की धमाकेदार बल्लेबाजी, वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टी-20 में हराया

Tue, 13 Jul 2021 08:19 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट लूसिया

सार

वेस्टइंडीज ने तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ कैरबियन टीम ने 5 मैचों की सीरीज में 3-0 की अपराजेय बढ़त हासिल कर ली। वेस्टइंडीज की ओर से क्रिस गेल ने इस मैच में तूफानी बल्लेबाजी की। 
विज्ञापन
वेस्टइंडी बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : ICC@twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेहमान ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में हार का सामना करना पड़ा है। पांच मैचों की सीरीज में कंगारू टीम की लगातार यह तीसरी हार है। इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज ने सीरीज में 3-0 अजेय बढ़त हासिल कर ली। कैरेबियन टीम को मैच जिताने में क्रिस गेल का अहम योगदान रहा। उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 67 रनों की पारी खेली। 

 

सेंट लूसिया में खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। बैटिंग करने उतरी कंगारू टीम की शुरूआत अच्छी रही। सलामी बल्लेबाज एरॉन फिंच और मैथ्यू वेड ने पहले विकेट लिए 41 रन जोड़े। वे़ड 23 रन बनाकर आउट हुए जबकि फिंच ने 30 रनों की पारी खेली। इन दोनों के आउट होने के बाद एलेक्स कैरी और मिशेल मार्श भी जल्दी पवेलियन लौट गए। 

विज्ञापन


इसके बाद मोइसेस हेनरिक्स और एश्टन टर्नर ने उपयोगी पारियां खेलीं। हेनिरक्स 33 और टर्नर 24 रन बनाकर आउट हुए। इस तरह कंगारू टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 141 रनों का स्कोर बनाया। वेस्टइंडीज की तरफ से हेडन वाल्श ने सबसे अधिक 2 विकेट लिए। 

142 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज टीम की शुरूआत ठीक नहीं रही और पहला विकेट 4 रनों पर गिर गया। पारी का आगाज करने आए आंद्रे फ्लेचर 4 रन बनाकर आउट हुए। ऐसे में लिंडल सिमंस ने क्रिस गेल के साथ कैरेबियाई पारी को आगे बढ़ाया। सिमंस ज्यादा देर मैदान पर नहीं टिके और 15 रन बनाकर चलते बने। 
विज्ञापन


इस दौरान क्रिस गेल ने एक छोर पर जमकर बल्लेबाजी करते हुए कंगारू गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी। अपनी आतिशी पारी के दौरान गेल 4 चौकों और 7 छक्कों के चलते 38 गेंदों पर 67 रन बनाए। उनके अलावा निकोलस पूरन ने कप्तानी पारी खेलते हुए नाबाद 32 रन बनाए। वेस्टइंडीज ने 142 रनों का लक्ष्य 31 गेंदें शेष रहते 4 विकेट पर पूरा कर लिया। धुआंधार बल्लेबाजी करने वाले क्रिस गेल को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें