भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रहे तीसरे टेस्ट के चौथे दिन वेस्टइंडीज की पहली पारी 225 रन पर खत्म हो गई है। तीसरे दिन का खेल बारिश में धुल जाने के बाद भारत के लिए जरूरी था कि वो वेस्टइंडीज को जल्द आउट करे, ताकि मैच का नतीजा निकलने की संभावन बढ़ सके। हालांकि दूसरे दिन विकेट हीन रहने वाले भारतीय गेंदबाज चौथे दिन के पहले सत्र में भी कुछ खास नहीं कर सके। मगर दिन के दूसरे सत्र में उन्होंने जोरदार वापसी की। भुवनेश्वर कुमार ने कैरेबियाई मध्यक्रम की कमर तोड़ते हुए 5 विकेट झटके। अश्विन को 2 और जड़ेजा और शमी के 1-1 विकेट मिला। भारत को पहली पारी में 128 रनों की बढ़त मिली है। भारत के सामने चुनौती होगी कि वो वेस्टइंडीज को मुश्किल लक्ष्य दे और उसकी पारी जल्दी ही समाप्त करे।