आईपीएल कप्तान बनाम पीएसएल कप्तान
- फोटो : ANI-PTI
सिर्फ दो शहरों में मैच, दर्शकों की एंट्री पर रोक
पीसीबी प्रुमख मोहसिन ने बताया कि यह फैसला पश्चिम एशिया में चल रहे संकट और तेल आपूर्ति प्रभावित होने के कारण लिया गया है। खास तौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बाधा के चलते पाकिस्तान में ईंधन संकट गहराया है।
- सभी मैच अब सिर्फ लाहौर और कराची में होंगे।
- पहले तय छह शहरों की बजाय दो शहरों तक सीमित।
- ओपनिंग सेरेमनी रद्द।
- स्टेडियम पूरी तरह खाली रहेंगे।
- पहले खरीदे गए टिकटों का रिफंड दिया जाएगा।
सरकार ने लोगों से यात्रा सीमित करने की अपील की है, स्कूल बंद हैं और वर्क फ्रॉम होम लागू है। ऐसे में पीसीबी ने भीड़ जुटाने से बचने का निर्णय लिया। हालांकि, पीसीबी ने यह भी कहा कि अगर हालात सुधरते हैं, तो टूर्नामेंट के अंतिम चरण में दर्शकों को अनुमति दी जा सकती है।