मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार को मैनचेस्टर का मौसम अच्छा रहेगा। हालांकि बारिश का अनुमान है मगर वो भी रात के वक्त हो सकती है। वरना 16-17 डिग्री तापमान के साथ हल्के बादल रह सकते हैं। साथ ही हल्की-फुल्की धूप भी देखने को मिल सकती है।
हवा की वजह से शुरू में तेज गेंदबाजों का अच्छी मदद मिल सकती है लेकिन संभलकर खेलने पर रन बन सकते हैं। इस मैदान पर सर्वाधिक स्कोर 318 रन है। 1999 में इसी मैदान पर वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान की टीम आमने-सामने थी जिसमें भारत ने मैच जीता था। इंडिया ने यहां आखिरी मैच 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था जिसमें उसे हार मिली थी।
अब तक इस वर्ल्ड कप में 4 मुकाबले रद्द हो चुके हैं जिसमें भारत-न्यूजीलैंड का मैच भी शामिल था। हालांकि भारत-पाकिस्तान मैच के रद्द होने की कम संभावना है लेकिन रद्द होने पर दोनों टीमों में 1-1 अंक बंट जाएंगे।
वर्ल्ड कप में दोनों टीमें 6 बार टकराई हैं जिनमें हर बार भारतीय टीम को ही जीत हासिल हुई है।
भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, केदार जाधव, विजय शंकर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, शिखर धवन।
पाकिस्तान: सरफराज खान (कप्तान/विकेटकीपर), फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम, आसिफ अली, शोएब मलिक, मोहम्मद हफीज, हारिश सोहेल, शादाब खान, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, हसन अली, मोहम्मद हसनेन, वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर।