फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनचेस्टर में 20 साल बाद भारत-पाक मुकाबला आज, कैसा रहेगा मौसम और पिच का मिजाज

Sun, 16 Jun 2019 01:34 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान (ग्राफिक्स रोहित झा) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रविवार को मैनचेस्टर में भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने होगी। 12वें वर्ल्ड कप के 22वें मुकाबले में दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें 7वीं बार भिड़ेंगी।

विज्ञापन


हालांकि इस मुकाबले से पहले सभी को इस बात की चिंता है कि मैच के समय मौसम कैसा रहेगा और क्या मैच रद्द तो नहीं होगा, ऐसे में आईए जानते हैं मौसम, पिच और दोनों टीमों की महत्वपूर्ण जानकारी।

कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम का हाल - फोटो : social Media
मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार को मैनचेस्टर का मौसम अच्छा रहेगा। हालांकि बारिश का अनुमान है मगर वो भी रात के वक्त हो सकती है। वरना 16-17 डिग्री तापमान के साथ हल्के बादल रह सकते हैं। साथ ही हल्की-फुल्की धूप भी देखने को मिल सकती है।

कैसा रहेगा विकेट का हाल

मैनचेस्टर - फोटो : social Media
हवा की वजह से शुरू में तेज गेंदबाजों का अच्छी मदद मिल सकती है लेकिन संभलकर खेलने पर रन बन सकते हैं। इस मैदान पर सर्वाधिक स्कोर 318 रन है। 1999 में इसी मैदान पर वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान की टीम आमने-सामने थी जिसमें भारत ने मैच जीता था। इंडिया ने यहां आखिरी मैच 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था जिसमें उसे हार मिली थी। 

 

मैच रद्द होने पर क्या होगा

India vs Pakistan - फोटो : social Media
अब तक इस वर्ल्ड कप में 4 मुकाबले रद्द हो चुके हैं जिसमें भारत-न्यूजीलैंड का मैच भी शामिल था। हालांकि भारत-पाकिस्तान मैच के रद्द होने की कम संभावना है लेकिन रद्द होने पर दोनों टीमों में 1-1 अंक बंट जाएंगे।

 

दोनों टीमों का आमने-सामने का रिकॉर्ड

india vs pakistan
वर्ल्ड कप में दोनों टीमें 6 बार टकराई हैं जिनमें हर बार भारतीय टीम को ही जीत हासिल हुई है।
विज्ञापन

संभावित टीमें इस प्रकार है

भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : social Media
भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, केदार जाधव, विजय शंकर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, शिखर धवन।

पाकिस्तान: सरफराज खान (कप्तान/विकेटकीपर), फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम, आसिफ अली, शोएब मलिक, मोहम्मद हफीज, हारिश सोहेल, शादाब खान, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, हसन अली, मोहम्मद हसनेन, वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें