फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या टी-20 विश्व कप पर भी मंडरा रहा कोरोना वायरस का खतरा, ICC ने दिया जवाब

Sat, 18 Apr 2020 12:53 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

कोविड-19 महामारी के चलते खेल जगत में मानो ब्रेक लग गया है। ओलंपिक, यूएस ओपन जैसे बड़े टूर्नामेंट द्वितीय विश्व युद्द के बाद पहली बार टले तो IPL 2020 भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। इसी साल ऑस्ट्रेलिया में वर्ल्ड टी-20 भी खेली जानी है, ऐसे में फैंस को डर है कि कही इस बड़े आयोजन का मजा भी किरकिरा न हो जाए। टी-20 विश्व कप के भविष्य पर शुक्रवार को ICC की ओर से बयान जारी हुआ।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने कहा कि वह टी-20 विश्व कप पर फैसला लेने के लिए जल्दबाजी में नहीं हैं और अपनी व्यापक आपात योजना के अंतर्गत सभी विकल्पों की तलाश में जुटा है। टी-20 विश्व कप का आयोजन 18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच होना है, लेकिन इस वैश्विक संकट के कारण सभी खेल प्रतियोगितायें या तो स्थगित हो रही हैं या रद्द हो रही हैं जिससे इस टूर्नामेंट के आयोजन पर भी अनिश्चितता बनी हुई है। 

ऑस्ट्रेलिया ने इस बीमारी से बचने के लिये अपनी सीमाएं सील की हुई हैं और यात्रा पर पांबदी लगाई हुई है। ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि टी-20 विश्व कप को भी अगले साल स्थगित किया जा सकता है या फिर इसे खाली स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। आईसीसी प्रवक्ता ने 'स्काईस्पोर्ट' से कहा, 'हम आईसीसी टूर्नामेंटों के लिए अपनी योजना जारी रखे हैं, लेकिन तेजी से पैदा होते हुए हालात को देकर हम व्यापक आपात योजना भी बना रहे हैं।'
विज्ञापन


टी-20 विश्व कप अभी छह महीने दूर है और आईसीसी ने कहा कि, 'इसमें कोविड-19 से संबंधित पैदा होने वाली स्थितियों के आधार पर सभी उपलब्ध विकल्पों की तलाश करना है। सभी फैसले ऑस्ट्रेलियाई सरकार सहित हितधारकों से विचार विमर्श करके ही लिए जाएंगे। विशेषज्ञों और अधिकारियों की सलाह भी मानी जाएगी।'

पूर्व कप्तान एलेन बोर्डन और स्टार आल राउंडर ग्लेन मैक्सवेल पहले ही दर्शकों के बिना टूर्नामेंट के आयोजन की संभावना को नकार चुके हैं जबकि पूर्व बल्लेबाज साइमन कैटिच और विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी को लगता है कि इसे स्थगित करना ही एकमात्र विकल्प बचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें